14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्यवाहक अध्यक्ष ने संभाली नगर पालिका की बागडोर, SDM और वरिष्ट पार्षद रहे मौजूद, देखें VIDEO

Varsha Yadav: वर्षा यादव को कार्यवाहक अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कोंडगांव बनाया गया है। राज्य सरकार ने इस सम्बन्ध में आदेश भी जारी कर दिया है। नगर पालिका कोंडागांव में सोमवार की सुबह वर्षा यादव ने नगर पालिका की कार्यवाहक अध्यक्ष की कमान एसडीएम राजेश चार्ली ठाकुर व वरिष्ट पार्षदों की मौजूदगी में संभाल ली।

less than 1 minute read
Google source verification
कार्यवाहक अध्यक्ष ने संभाली नगर पालिका की बागडोर

कार्यवाहक अध्यक्ष ने संभाली नगर पालिका की बागडोर

Varsha Yadav: नगर पालिका कोंडागांव में सोमवार की सुबह वर्षा यादव ने नगर पालिका की कार्यवाहक अध्यक्ष की कमान एसडीएम राजेश चार्ली ठाकुर व वरिष्ट पार्षदों की मौजूदगी में संभाल ली।

उन्होंने कहा कि हम लोगों ने भी सफाई व्यवस्था से काफी जुझा है। अब यही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकाल के दौरान नगर को और बेहतर बनाने के लिए कार्य करुँगी। जिससे हमारा नगर राज्य में सिरमौर बन सके। वहीँ, अटके प्रोजेक्टो को भी नए सिरे से शुरू करवाने का प्रयास रहेगा।

यह भी पढ़ें: बस्तर में मवेशियों में दिखे ‘लम्पी’ वायरस के लक्षण, पामेला का सबसे बड़ा बाजार हुआ बंद, विभाग भी हुआ सतर्क

राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
जानकारी के लिए बता दें कि वर्षा यादव (Varsha Yadav)को कार्यवाहक अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कोंडगांव(Kondagaon) बनाया गया है। राज्य सरकार ने इस सम्बन्ध में आदेश भी जारी कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय(Ministry of Urban Administration and Development Department) रायपुर ने जारी किए गए आदेश में कहा है कि, नगर पालिका परिषद कोण्डागांव(Kondagaon) के अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल के निधन के बाद, खाली हुए अध्यक्ष पद पर वर्षा यादव को बतौर कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।

आगामी आदेश तक कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
बता दें कि वर्षा यादव(Varsha Yadav) अभी पार्षद, वार्ड क्रमांक 10, नगर पालिका परिषद कोण्डागांव(Kondagaon) के तौर पर कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार द्वारा नगर पालिका अधिनियम-1961 की धारा 37 (2) में के तहत प्रयोग में लाते हुए आगामी आदेश तक कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।