कोंडागांव के स्थानीय जिला एवं सत्र न्ययालय में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी ने किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी यादव ने नए जिला एवं सत्र न्यायालय भवन बनाने व श्रम न्यायालय खोलने की मांग की। वहीं कोण्डागांव बार एसोसिएशन संघ ने चीफ जस्टिस को स्मति चिन्ह भेंट किया। इस दौरन उत्तरा कुमार कश्यप जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बा शाह सचिव जिला विधिक सहित कोण्डागांव बार एसोसिएशन का अध्यक्ष जेपी यादव सहित जिले के अधिवक्ता उपस्थित रहें।