
कोंडागांव जिले में वैश्विक महामारी कोरोना ने दी दस्तक, आईटीबीपी का जवान निकला कोरोना पॉजीटीव
कोण्डागांव. अब तक कोरोना संक्रमण से अछूता रहा कोण्डागांव जिले में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है, यहॉ स्थानीय शहीद गुण्डाधूर पीजी कॉलेज भवन को बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे आईटीबीपी के एक जवान को आरटीपीसीआर में कोरोना पॉजीटिव आने की पुष्टि होने के बाद हंडकप मच गया।
उत्तरप्रदेश से लौटा था जवान
जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश निवासी आईटीबीपी का एक जवान जो छुट्टी पर अपने घर गया हुआ था। वह तकरीबन पखवाड़ेभर पहले ही छुट्टी से लौटा था जिसे सीधे कोरेटीन सेंटर में रखा गया था। यहॉ से जांच का सैम्पल जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था जिसकी रिर्पोट पॉजीटिव आने के बाद जवान की ट्रेव्हल हिस्ट्री जांची गई जिसमें जवान के साथ राजधानी रायपुर से आए आधा दर्जन से ज्यादा जवानों की भी जांच की जा रही है।
जांच की कार्रवाई में तेजी
वहीं जांच के बाद ये बात सामने आ रही है कि, जवानों के साथ में आए सभी जवानों की रिर्पोट अभी निगेटिव होना बताया जा रहा है। एसडीएम पवन कुमार प्रेमी ने बताया कि, जवान कोरोना पॉजीटिव आने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेजा जा रहा है। कोरोना पॉजीटिव आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है वहीं जांच की कार्यवाही भी तेज कर दी गई है।
Published on:
11 Jun 2020, 8:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.