
कलेक्टर से मिलने पहुंचे ग्राम पटेल
Gram Patel meet the collector: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में छत्तीसगढ़ ग्राम पटेल संघ की जिला इकाई से जुड़े ग्राम पटेल मंगलवार को कलेक्टर से मिलने पहुंचे। दरअसल, ग्राम पटेल अपनी कुछ समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे थे।
छत्तीसगढ़ ग्राम पटेल संघ की जिला इकाई से जुड़े ग्राम पटेलों ने मंगलवार को कलेक्टर(Gram Patel meet the collector)से मिलकर कहा कि, हमारे पूर्वज दशकों से ग्राम पटेल का काम करते आ रहे हैं, लेकिन जब से पंचायती राज शुरू हुआ है तब से ग्राम पटेलों(Gram Patel) की पूछ परख कम हो गई है। हमारी यह मांग है कि, पंचायतों के राजस्व मामलों में हमारी पूछ-परख हो। यदि पंचायतों में होने वाले सीमांकन, बंटवारा आदि में हम पटेलों को बुलाया जाता है तो गांव में शांति व्यवस्था बरकरार रहेगी।
ज्ञात हो कि ग्राम पटेलो (Gram Patel) की पूछ परख कम होने से नाराज पटेलों ने पहले भी जिला स्तरीय बैठक कर अपनी समस्याओं की लेकर अपनी बात रख चुके हैं। हालांकि आज भी गांव के किसी भी आयोजनों में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
जानिए कौन होते हैं ग्राम पटेल
ग्राम प्रधान(Gram Patel) ही शासन की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाता हैं। साथ ही ग्राम प्रधान का पद ग्रामीणों के बीच सम्माननीय होता है। वर्ष 2005 से पूर्व ग्राम प्रधान की गांव में होने वाले छोटे-मोटे विवाद व समस्याओं का निराकरण किया करते थे और ग्रामीण भी प्रधान के निर्णय को मानते थे। साथ ही वह शासकीय कामकाज भी देखा करते थे।
Published on:
10 Jan 2023 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allकोंडागांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
