23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिव्यांग महिला घिसटते हुए पहुंची जिला मुख्यालय, बताई अपनी तकलीफ, देखिए Video

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में एक दिव्यांग महिला घिसटते हुए जिला मुख्यालय पहुंची तो आसपास के लोग हैरान रह गए।

less than 1 minute read
Google source verification
handicapped

दिव्यांग महिला घिसटते हुए पहुंची जिला मुख्यालय, बताई अपनी तकलीफ, देखिए Video

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में एक दिव्यांग महिला घिसटते हुए जिला मुख्यालय पहुंची तो आसपास के लोग हैरान रह गए। इस दिव्यांग महिला का नाम सुमिला शोरी है। इस महिला को सरकार द्वारा कुछ महीने पहले ट्राइसाइकिल दी गई थी। लेकिन महिला से उसकी चाबी खो गई है। जिससे वो काफी परेशान है। अपनी समस्या सुलझाने के लिए उसे जिला मुख्यालय तक घिसटते हुए आना उसकी मजबूरी बन गई है। दिव्यांग महिला घुटनों के बल घिसटते हुए शहर के चौराहे पर बैठ कर रोती रही।

विकलांग महिला ने मीडिया को अपने स्थानीय भाषा हल्बी में बताया कि वह बयानार गांव में रहती है। उसके ट्राई साइकिल का चाबी गुम हो गयी है। टैक्सी कमांडर गाड़ी में बैठ कर जिला मुख्यालय तक जैसे तैसे करते हुए आई हूं।

समाज कल्याण ऑफिस में जा कर मैने अपनी समस्या बताई मगर उन लोगो ने कुछ भी मदद करने से मना कर दिया और ट्राई साइकिल को यहाँ लाने को कहा। मैं चल नही सकती, मेरी कोई मदद नही कर रहा है। इसलिए वापस गांव जा रही हूं।

वही समाज कल्याण विभाग में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उस वक्त दिव्यांग को नही मिला। एक महिला कर्मचारी से इस सम्बंध में पुछे जाने पर उन्होंने कहा कि, सामिला को हमारे विभाग द्वारा तीसरी बार ट्राई साइकिल दिया गया है। पहले भी जो ट्राई साइकिल दिया गया। वह खराब होने के कारण अभी इन्हें नया ट्राईसाइकिल दिया गया है। जिसकी चाबी उस महिला ने गुमा दी। जब तक वह ट्राई साइकिल हमारे ऑफिस तक लाएगी नहीं तो हम कुछ नही कर सकते।