8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार ट्रक में अचानक लग गई भीषण आग, बाल-बाल बचा ड्राइवर, सब कुछ जलकर राख

ट्रक के दाहिने चक्कों में अचानक आग लगने पर चालक ने सड़क के किनारे ट्रक को खड़ा कर दिया और तत्काल केशकाल पुलिस को सूचना दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 11 May 2024, 1:56 PM IST

Kondagaon News: राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बेड़मा के समीप गुरुवार देर रात तकरीबन 12:30 बजे नींबू लोड कर के जगदलपुर की ओर से आ रही ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक के दाहिने चक्कों में अचानक आग लगने पर चालक ने सड़क के किनारे ट्रक को खड़ा कर दिया और तत्काल केशकाल पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस घटनास्थल पहुँचती तब तक ट्रक के एक हिस्से से आग की लपटें उठने लगी थीं। इस सम्बंध में केशकाल थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मैं स्वयं अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा।

यह भी पढ़ें: बस्तर के आदिवासियों को कर्नाटक और तेलंगाना के एजेंट ने बनाया बंधक, पहले मारा-पीटा फिर…

जहां हमने जनसहयोग से आधे घण्टे के भीतर ही आग पर काबू पा लिया था। हालांकि ट्रक में लोड नींबू की बोरियां आग की चपेट में आ गई हैं। साथ ही ट्रक का एक हिस्सा बुरी तरह जलकर राख हो गया था। किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना न हो इसके मद्देनजर कोंडागांव से दमकल वाहन भी बुलवाया गया था। जिसकी मदद से रात में ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया था। इस स्थिति पर काबू पाने में पुलिस पेट्रोलिंग स्टाफ का अहम योगदान रहा।