12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां बना रही घर पर मास्क, बेटा घूम घूम कर बांट रहा पूरे गांव में नि:शुल्क

छोटे छोटे कपड़ों के कतरन से बनाती है लोगों को कोरोना से बचाने के लिए मास्क

less than 1 minute read
Google source verification
मां बना रही घर पर मास्क, बेटा घूम घूम कर बांट रहा पूरे गांव में नि:शुल्क

मां बना रही घर पर मास्क, बेटा घूम घूम कर बांट रहा पूरे गांव में नि:शुल्क

कोण्डागांव. आपदाकाल में जहॉ आवागन बंद है लोगों को घर पर रहने की हिदायते दी जा रही है। ऐसी परिस्थिति में भी जिले के ग्राम खचगांव निवासी देवेंद्र सेठिया जो स्थानीय शहीद गुंडाधूर स्नाकोत्तर महाविद्यालय में बीएएससी प्रथम वर्ष के छात्र है और राष्ट्रीय सेवा योजना के वालीटियर हैं। उसने बताया कि, उसकी मॉ रूक्मणी घर पर कपड़ा आदि सिलने का काम करती है। जब मैने उनके सामने अपना प्रस्ताव रखा कि, हम लोग भी इस आपदाकाल में लोगों को माक्स बांटकर कोरोना के संक्रमण से बचा सकते है। तो मॉ इस बात को सुनकर राजी हो गई और उसने अपने काम छोडक़र कपड़ों की कतरन व कुछ कपड़ों को जोड़तोड कर माक्स बनाना शूरू किया।

अब मेरी रूटीन है यही
देवेंद्र ने बताया किए उसकी मॉ रोजाना सुबह माक्स बनाती है और फिर मैं उसे लेकर गांव में बॉटने के लिए निकल जाता हूॅ। आजकल यही मेरी रूटीन भी हो गई है। मॉ सुबह माक्स बनाती है और इसके बाद वह अपने काम में लग जाती है। उन्होंने बताया किए उसकी मॉ गांव की एक महिला समूह से भी जूड़ी हुई है गांव के लोगों को नि:शुल्क माक्स बांटने की बात जब जनपद मुख्यलाय के अधिकारियों को लगी तो इस महिला समूह को माक्स निर्माण का काम भी जनपद स्तर से मिल गया और अब समूह की महिलाए कम दर पर माक्स का निर्माण भी करने लगी है। लेकिन देवेंद्र की मॉ आज भी रेजाना सुबह नि:शुल्क बांटने के लिए माक्स बनाना नही भूली वह बनाती है और बेटा इसे वितरण करता है। जिससे कि गांव में कोई कोरोना महामारी से संक्रमित न हो।