सूचना पर थाना बयानार में अपराध क्रमांक 04/2018 धारा 147, 148,149, 323, 506-बी, 452, 364, 302 भारतीय दंड विधान 25, 27 आम्र्स एक्ट 23 यूएपीए एक्ट पंजीबद्ध किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव डॉ अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री माहेश्वर नाग एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री कपिल चन्द्रा द्वारा तत्काल घटना स्थल पंहुच कर घटना का जायजा लिया एवं घायलों की उचित ईलाज हेतु उन्हे जिला अस्पताल कोण्डागांव में भर्ती कराया गया तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा उचित ईलाज हेतु आर्थिक मदद की गई एवं हर संभव सहयोग हेतु भरोसा दिया गया, तथा नक्सली आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी बयानार को विशेष दिशा निर्देश दिये गये थे।