
पुलिस ने किया गिरफ्तार
CG Crime New: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सरकारी आवास का ताला तोड़कर की स्कूटी की चोरी करने का मामला सामने आया है। तकरीबन माहभर पहले सरकारी आवास का ताला तोड़कर स्कूटी क्रमांक सीजी 27 एल 3130 को पार करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, 4 फरवरी की दरम्यानी रात अज्ञात चोर द्वारा गजेन्द्र नेताम के सरकारी आवास का दरवाजा तोडकर घर अन्दर प्रवेश कर स्कुटी के चोरी होने की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 104/23, धारा 457,380 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पूछताछ के दौरान स्वीकार किया अपराध
अज्ञात आरोपी एवं चोरी गई स्कूटी की पता तलाश दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी धमेन्द्र ध्रुव एवं संजु कोरार्म को हिरासत में लेकर पुछताछ की। पूछताछ करने पर दोनो ने मिलकर चोरी करना क़ुबूल किया।
आरोपी गिरफ्तार
आरोपी संजू कोरार्म ने अपने घर से चोरी की एक्टिवा स्कूटी पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त किया। वहीं, विवेचना क्रम में आरोपी संजू कोरार्म पिता स्व.बोटीराम कोरार्म, 25 वर्ष, निवासी शीतला पारा सांई मंदिर कोण्डागांव एवं धमेन्द्र ध्रुव पिता स्व. बसंत ध्रुव उम्र 19 वर्ष, निवासी शीतला पारा सांई मंदिर कोण्डागांव के खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया था।
Published on:
01 Apr 2023 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allकोंडागांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
