4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नक्सलगढ़ में मिली Soap स्टोन की खान, इसकी खासियत जानकर रह जाएंगे हैरान…

यह सफेद पत्थरों से खिलेगा गालों का सौंदर्य, कायांतरित चट्टानों का है रूप, माइनिंग क्षेत्र की सर्चिंग के बाद होगी लीज।

less than 1 minute read
Google source verification
छग के इस जिले में मिली सोप स्टोन की खान, जानिए क्या होगा इससे आम जनता को फायदा

छग के इस जिले में मिली सोप स्टोन की खान, जानिए क्या होगा इससे आम जनता को फायदा

छग के इस जिले में मिली सोप स्टोन की खान, जानिए क्या होगा इससे आम जनता को फायदा
रमाकांत सिन्हा/कोण्डागांव. देशी-विदेश की गोरियों के गालों का सौंदर्य अब माओगढ़ के पत्थरों से खिलेगा। जिले के घोर नक्सली इलाके बांसगांव व बयानार में खनिज विभाग को कुछ ऐसे पत्थर मिले हैं जो बहुत ही मुलायम किस्म के हैं, जिनकी पहचान स्थानीय खनिज विभाग की टीम ने सोप स्टोन के रूप में की है। बहुत ही कम इलाके में पाए जाने वाले इस पत्थर का उपयोग टेल्कम पाउडर में किया जाता है।

जिले में है सोप स्टोन की खान
इन पत्थरों को वैज्ञानिक प्रमाणीकरण के लिए क्षेत्रीय कार्यालय भेजा गया था। जहां से रिपोर्ट आने के बाद यह तय हो गया कि जिले में सोप स्टोन की खान है। अब संबंधित विभाग सोप स्टोन के एरिया वाले इलाके की सर्चिंग में लगा हुआ है। इलाके का अंदाजा लगने के बाद इसके लीज की प्रक्रिया शुरू होगी।