
कलाकारों ने कभी टीवी तक नहीं देखा
रमाकांत सिन्हा/कोण्डागांव. बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अभिनित न्यूटन आस्कर के लिए नामित होने के साथ इन दिनों छबिगृहों में धूम मचा रही है। बस्तर की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में बस्तरिया कलाकारों का अभिनय बड़े पर्दे पर दिखाई दे रहा है पर इससे अंजान यह कलाकार गांव अपनी रोजी-रोटी की जुगत में लगे हुए हैं। यही नहीं इसमें कई तो ऐसे हैं जिन्होंने बड़ा पर्दा तो दूर कभी टीवी तक नहीं देखा है।
गांव तक जाने के लिए पक्की सड़क तक नहीं
न्यूटन के बस्तरिया कलाकारों को बड़े पर्दे पर खूब सहराना मिल रही हैं पर इससे पहले इन्होंने कभी न कोई नाटक मंडली में काम किया और न कभी कलाकारी का शौक था। लेकिन किस्मत से मिले मौके से अब सिनम ने इनकी किस्मत ही बदल डाली। बुधवार को पत्रिका टीम कोंगेरा पहुंची तो ये कलाकार अपने रोजमर्रा के कामों में लगे हुये थे। राजमन अपनी टूटी हुई साइकल को बना रहा था तो। सुखधर व नीलधर चिडिय़ा का शिकार करने के लिए गुलेल के लिए मिट्टी की गोली बनाने में मस्त थे। इनके गांव तक जाने के लिए पक्की सड़क तो नहीं पर उबड़-खाबड़ पगडंड़ी के सहारे उन तक पहुंच गये।
कुछ माह पहले ही आई बिजली
फिल्म में लीड रोल की भूमिका में नजर आ रहे राजमन ने बताया कि गांव में चार महीने पहले ही बिजली आई है। उसमें भी कभी रहती है तो कभी नहीं गांव में कई तरह की समस्याये हैं वहीं जूनुराम ने बताया कि वह कभी टीवी व सिनेमा नहीं देखा हैं पर वह अपनी अभिनित फिल्म को बड़े पर्दे पर देखना चाहता हैं। सुखधर ने भी कभी टीवी देखा नहीं पर वह फिल्म में अपनी कलाकारी का लोहा मनवा चुका हैं। नीलधर, मनीश व कचरा गांव से निकलकर टीवी तो देखे पर सिनेमा देखने का मौका कभी नही मिला हैं।
माओगढ़ से बॉलीवुड का सफर
प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होती। ऐसा ही कुछ फिल्म न्यूटन में काम करने वाले कलाकारों के साथ हुआ। वे खुद भी अपनी प्रतिभा को नही जानते थे पर खलेंद्र यादव व इरसाद खान की बदौलत ये कलाकर आज अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं। खिलेंद्र यादव ने बताया कि उनकी पहचान इन ग्रामीणों से पहले से थी। वहां की समस्याओं आदि को लेकर वे कई बार गुहार लगा चुके हैं इसलिए उनका परिचय इलाके के लोगों से हैं। जब उन्हें फिल्म के बारे में पता चला और डायरेक्टर से उनकी मुलाकात हुई तो वे इसी गांव में पहले गये और वहां ऑडिशन किया था।
Published on:
28 Sept 2017 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allकोंडागांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
