
शिक्षक मेहुल ने राष्ट्रीय खेलों में जीता स्वर्ण पदक
कोण्डागांव। CG News : गोवा में 26 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पाने वाले जिले के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला देवडोंगर में शिक्षक के रूप में कार्यरत मेहुल साहू का कलेक्टर दीपक सोनी ने सम्मान किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने मेहुल को बधाई देते हुए कहा कि, आपकी इस उपलब्धि से जिले के युवाओं और बच्चों को नयी प्रेरणा मिलेगी।
इस प्रेरणा से वे भी खेल के क्षेत्र में उन्नति कर सकेंगे। इस संबंध में मेहुल ने बताया कि, उन्होंने पढ़ाई के बाद शुरुआती वर्षों में क्रिकेट में कैरियर बनाने का सफर शुरू किया था पर कश्मीर के अनन्तनाग में एक बार छुट्टी मनाने जाने पर वहां आयोजित प्रतियोगिता में पहली बार मिनी गोल्फ से रूबरू होते ही उन्होंने उसमें कैरियर बनाने के संबंध में पहली बार विचार किया। इसके बाद लगातार रायपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ मिनी गोल्फ फेडरेशन,ओलंपिक संघ के सहयोग से प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इसके बाद उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया साथ ही पढ़ाई भी चलती रही। वे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर चुके हैं। पहली बार गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में मिनी गोल्फ प्रतियोगिता के शामिल होने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने छत्तीसगढ़ के 27 सदस्यीय दल में शामिल होकर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें उन्होंने डबल्स पुरुष प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। जो कि राज्य को प्रतियोगिता में प्राप्त 03 स्वर्ण पदकों में शामिल है। मेहुल ने बताया कि, वे अब उत्तराखंड में होने वाली 38 वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए आश्वानवित हैं।
डीईओ को किया निर्देशित
कलेक्टर ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन दिलाने और उन्हें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित कराने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने भी मेहुल को सम्मानित किया। मेहुल साहू वर्तमान में माकड़ी विकासखण्ड के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला देवडोंगर में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।
हॉस्पिटल गोद लेकर मरीजों की कर रही देखरेख
कोंडागांव। रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन मे इलाज की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके अंतर्गत निक्षय मित्र के तहत गोद लेकर मरीज़ो का इलाज कराया जा रहा है। इस योजना मे सिद्धि विनायक अस्पताल के संचालक डाक्टर रोहित तातेड द्वारा 11 मरीज़ो गोद लेकर 75,600 राशि का योगदान किया गया। केएनएच अस्पताल के संचालक डॉक्टर कुमुद कुंवर द्वारा 39,900 राशि का योगदान किया गया। जिससे टीवी के मरीज़ो का इलाज संभव हो सके एवं समय पर सवस्थ किया जा सके। आपको बता दे की टीवी के मरीज़ो को डॉट्स की दवा लेने के पश्चात हाई प्रोटीन डाईट लेना आवश्यक होता हैं। ग्रामीणों द्वारा पूर्ण आहार नही ले पाने की वजह से दवाई को निरंतर लेने पर कमजोरी आ जाती है। मरीज़ो को अस्पताल द्वारा 14 लीटर फूड बनाकर दिया जाता है, वो भी हाई प्रोटीन युक्त जिससे उन्हे कमजोरी का अहसास नही होता और निरंतर दवा लेने से जल्द स्वस्थ हो जाते है।
Published on:
12 Nov 2023 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allकोंडागांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
