5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाल मैदान में 110 फीट ऊंचा रावण का पुतला भरेगा दंभ

Korba News: जिले में दशहरा उत्सव की तैयारी जोरों पर है। दर्री स्थित लाल मैदान में विशेष तैयारियां की गई है। पर्यावरण संरक्षण और कबाड़ की सामाग्रियाें का उपयोग कर 110 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
110feet high effigy of Ravana in Red Maidan will fill with pride Korba

लाल मैदान में 110 फीट ऊंचा रावण का पुतला भरेगा दंभ

कोरबा। Chhattisgarh News: अश्विन मास की दशमी तिथि 24 अक्टूबर को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर जिले के दशहरा उत्सव मैदानों में तैयारी शुरू हो गई है। इस बार जिले का सबसे ऊंचा 110 फीट ऊंचा रावण का पुतला दर्री स्थित लाल मैदान दहन किया जाएगा। पुतला मुंह से आग निकालेगा और तलवार लहराएगा। दशहरा उत्सव को लेकर समिति ने खास तैयारी शुरू कर दी है।

इस बार मैदान में बांस व लकड़ी उपयोगिता को कम किया गया है। इसकी जगह प्लांट से निकले अनुपयोगी लोहे से बनाया जा रहा है। पुतला का स्ट्रक्चर ट्रस से बनाया गया है। यह वर्गकार में होता है। इसके अलावा वेल्डिंग कर पुतला निर्माण का कार्य जारी है। यह पुतला लोगाें के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। हसदेव ताप विद्युत परियोजना की ओर से नए तकनीकी के उपयोग से रावण के पुतला बनाने की पहल लोगों के लिए खास बना हुआ है। इस पुतले का निर्माण के लिए विद्युत कंपनी के कर्मचारी कार्य में जुटे हुए हैं। दशहरा मैदान में इस बार दशहरा उत्सव का 39 वर्ष होगा। इसके अलावा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में दशहरा उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। समितियों की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही है।

यह भी पढ़े: आज जारी होगी अधिसूचना, नामांकन की तैयारी पूरी, कलेक्ट्रेट मार्ग को किया वन-वे

सार्वजनिक युवा दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य नरेंद्र चंद्रा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षा व सुरक्षा को लेकर इस बार नए पहर का प्रयास किया गया है। इससे पुतला निर्माण की लागत में कमी आएगी।

समिति के सदस्य ने बताया कि पिछले साल दशहरा उत्सव पर 108 फीट ऊंचा रावण के पुतला का दहन किया गया था। इस बार दो फीट ऊंचाई बढ़ने की संभावना है।

इन स्थानों पर दशहरा उत्सव की तैयारी

शहरी क्षेत्र के मुड़ापार, आरपी नगर फेस वन, पुराना बस स्टैंड, महाराणा प्रताप नगर, पुरानी बस्ती, सर्वमंगला नगर दुरपा से लेकर अन्य उपनगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में पुतला निर्माण का कार्य जोरों पर है। रावण दहन से पहले पटाखों की जमकर आतीशबाजी की जाएगी। पटाखों की रोशनी से रंगी-बिरंगे आसमान लोगाें के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा बच्चों के द्वारा भी गली-मोहल्ले में रावण दहन की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसे लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है।

यह भी पढ़े: वोट पंडूम अभियान में ढोल बजाकर, हल्दी चावल का तिलक लगाकर दे रहे आमंत्रण