14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेंटर में 98 फीसदी परीक्षार्थियों ने दी नीट की परीक्षा, 25 छात्र रहे अनुपस्थित

कोरबा. नीट की परीक्षा में 98 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षार्थी पूरी तैयारी के साथ सेंटर पहुंचे हुए थे। परीक्षार्थियों ने बताया कि लगभग सभी प्रश्न हल किए हैं। हालांकि प्रश्न पत्र में आए कैमिस्ट्री के कुछ सवालों ने थोड़ा परेशान किया।

less than 1 minute read
Google source verification
सेंटर में 98 फीसदी परीक्षार्थियों ने दी नीट की परीक्षा, 25 छात्र रहे अनुपस्थित

सेंटर में 98 फीसदी परीक्षार्थियों ने दी नीट की परीक्षा, 25 छात्र रहे अनुपस्थित

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, नई दिल्ली (एनटीए) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी-2023) के लिए कोरबा से 1648 उम्मीदवाराें ने पंजीयन कराया था। इन उम्मीदवाराेें के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल बालको, न्यू ईरा प्रोग्रेसिव स्कूल, कोरबा एवं सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल कोरबा शामिल हैं। सुबह 11 बजे से परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।

परीक्षा केंद्रों में उम्मीदवाराें को प्रवेश देने से पहले गाइडलाइन के अनुसार प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त पहचार पत्र सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया। दोपहर दो बजे परीक्षा प्रारंभ हुई। शाम 5.20 बजे परीक्षा संपन्न हुई।

इस दौरान केंद्र से बाहर निकलने वाले ज्यादातर परीक्षार्थियों के चेहरे पर मुस्कान को देखने को मिला। परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा में पूछे गए सभी सवाल हल किए गए हैं, हालांकि कुछ ऐसे भी सवाल थे, जिसे हल करने पर परेशानियां आई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी कोरबा जिला के सिटी कॉर्डिनेटर ने बताया कि जिले के तीनों केंद्रों में 1623 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। 25 परीक्षार्थी उनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए पुलिस के जवान तैनात थे। इस तरह परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।

परीक्षा केंद्रवार उपस्थिति व अनुपस्थिति

परीक्षा केंद्र पंजीयन उपस्थित अनुपस्थित

दिल्ली पब्लिक स्कूल बालकोनगर 480 478 02

न्यू ईरा प्रोग्रेसिव स्कूल, कोरबा 408 398 10

सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल, कोरबा 760 747 13