
बिजली के खंभे को टक्कर मारते हुए मकान में जा घुसा तेज रतार टैंकर(photo-patrika)
CG Accident News: छत्तीसगढ़ के करना जिले के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरबी के बाजार पारा मोहल्ले में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार टैंकर ने कोरबी अटारी की ओर पीछे से आते हुए बिजली के खंभे को टक्कर मारते हुए मकान में प्रवेश कर लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
मकान में सो रही 60 वर्षीय महिला इंदु वासनी बाल-बाल बच गई। महिला ने हाल ही में कमरे में भोजन किया था और सोने चली गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, टैंकर चालक नशे में था और साप्ताहिक बाजार के पास वाहन अनियंत्रित हो गया।
घटना के तुरंत बाद चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी और टीम मौके पर पहुंचे। टैंकर (क्रमांक सीजी 16 ए 1896) को जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी चालक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Updated on:
19 Oct 2025 02:55 pm
Published on:
19 Oct 2025 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
