3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्तिक पावर प्लांट में इनकम टैक्स का छापा, टीम में इतने सदस्य शामिल, पढि़ए खबर…

- आयकर अधिकारियों ने फिलहाल कम्प्यूटर, लैपटॉप, पैन ड्राइव सहित सभी दस्तावेजों को अपने अधिकार में कर जांच की कार्रवाई की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 6 Jun 2018, 5:13 PM IST

स्वास्तिक पावर प्लांट में इनकम टैक्स का छापा, टीम में इतने सदस्य शामिल, पढि़ए खबर...

स्वास्तिक पावर प्लांट में इनकम टैक्स का छापा, टीम में इतने सदस्य हैं शामिल, पढि़ए खबर...

कोरबा. स्वास्तिक पावर एंड मिनरल्स रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इनकम टैक्स विभाग का छापा पड़ा है। प्लांट शहर से १० से १२ मिलोमीटर की दूरी पर है। यह कारवाई सुबह छ: बजे शुरू हुई, जोकि अब भी जारी है। सर्वमंगला मंदिर से आगे जाने वाली रास्ते में कनबेरी गांव पड़ता है। यहीं स्वास्तिक पावर एंड मिनरल्स रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड का पावर प्लांट स्थापित है। इसकी स्वामित्व कंपनी जीटीपी है। यह प्लांट 30 मेगावाट का है।

Read More : बैंक के कैश लॉकर तक नहीं पहुंच पाए तो कम्प्यूटर व प्रिंटर ले गए शातिर चोर, एटीएम मशीन में भी की गई तोडफ़ोड़
ऐसा बताया जा रहा है कि शिकायत के आधार पर यह छापा पड़ा है। प्लांट में बुधवार की सुबह 6 बजे से कार्रवाई चल रही है। कारवाई करने वाली टीम में 7 से 8 सदस्य शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला टैक्स चोरी से संबंधित है। प्लांट के अंदर जाने की किसी को भी अनुमति नही थी। स्थानीय अधिकारी भी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। प्रदेश में कई स्थानों पर आईटी का छापा पड़ा है। इस कार्रवाई को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश की सबसे बड़ी रियल एस्टेक कंपनी रामा ग्रुप और स्वर्ण भूमि से तार जुड़े होने की भी जानकारी मिल रही है।

बिलासपुर में भी रियल एस्टेट और कोयला कारोबारी राजेश अग्रवाल के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर भोपाल और रायपुर के आयकर अधिकारियों ने सुबह दबिश दी। आयकर अधिकारियों के सुबह आफिस एवं घर पहुंचने पर दरवाजा नहीं खोलने पर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। सभी कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए गए। आयकर अधिकारियों ने फिलहाल कम्प्यूटर, लैपटॉप, पैन ड्राइव सहित सभी दस्तावेजों को अपने अधिकार में कर जांच की कार्रवाई की। आयकर विभाग ने पिछले वर्ष भी राजेश अग्रवाल के रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जयरामनगर, कोलकाता के एक दर्जन ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई की थी। एक वर्ष के बाद आयकर विभाग पूरी तैयारी और पुख्ता सबूतों के साथ छापे मारी की कार्रवाई की गई।

नोट बंदी के बाद से आयकर विभाग की नजर हिन्द कोल वेनिफिकेशन एवं स्वर्ण जयंती नगर के निर्माता राजेश अग्रवाल की कंपनी पर थी। जानकारी के अनुसार आयकर डेकलेरेशन 2016 के दौरान भी कंपनी ने बड़ी राशि विभाग को सरेंडर की थी। इसके बाद ही आयकर विभाग की नगर इस कंपनी पर थी।

राजधानी रायपुर में भी तड़के इनकम टैक्स ने एक बड़े बिल्डर के ठिकाने पर छापा मारा। विधानसभा रोड स्थित ग्रुप के ठिकाने पर ऑफिसर्स की टीम लेन- देन के दस्तावेजों की जांच कर रही है। यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा रियल स्टेट ग्रुप माना जाता है। इस ग्रुप के मुख्य ऑफिस में आज 6 गाडिय़ों में 35 से 40 आईटी ऑफिसर ने दबिश दी।