2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने 118 जुए के फड़ पर मारा छापा, 72 घंटे में 490 जुआरियों से इतने लाख की जब्ती

Diwali Festival 2019: उजास के उल्लास के पर्व के बीच शहर से लेकर गांव तक पुलिस ने जुए के 118 फड़ में छापे मारे। 490 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। सबसे अधिक सिटी मेें कार्रवाई हुई। जबकि बालकोनगर, कुसमुंडा, दर्री, दीपका समेत कई थाना-चौकी क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

2 min read
Google source verification
पुलिस ने 118 जुए के फड़ पर मारा छापा, 72 घंटे में 490 जुआरियों से इतने लाख की जब्ती

पुलिस ने 118 जुए के फड़ पर मारा छापा, 72 घंटे में 490 जुआरियों से इतने लाख की जब्ती

कोरबा. पुलिस ने इस बार धनतेरस से पहले ही जुआरियों के फड़ पर कार्रवाई शुरु कर दी थी। हर बार दीपोत्सव के पांच दिन सबसे अधिक फड़ सजते हंै। थाना-चौकी छोटी दिवाली से ही सक्रिय हो गए थे। शनिवार से लेकर सोमवार तक पुलिस ने शहर के साथ-साथ उपनगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। सबसे अधिक कोतवाली में 28 जगहों पर कार्रवाई की गई। कुल 117 लोग पकड़े गए। इसी तरह बालको थाना क्षेत्र में अधिक संख्या में जुआरी पकड़े गए। कोयलांचल कुसमुंडा, दीपका व बांकीमोंगरा में सौ से अधिक लोग पकड़े गए। ग्रामीण क्षेत्र भी इससे अछूते नहीं रहे। करतला, पाली, उरगा के साथ-साथ श्यांग में भी कार्रवाई हुई।

किन-किन इलाकों में कार्रवाई एक नजर में
दर्री थाना: दर्री थाना के एचटीपीपी कॉलोनी के अलखनंदा विहार में जुआ खेल रहे छह युवकों को पुलिस ने पकड़ा। इसी कॉलोनी में एक और फड़ से पुलिस ने तीन को पकड़ा है। इसके आलावा एरिगेशन चौक के समीप जुआ खेल रहे तीन पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र: कोतवाली क्षेत्र में रामपुर बालाजी मंदिर के समीप पुलिस ने कार्रवाई की। इसी तरह गांधी चौक क्षेत्र में खेल रहे छह लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। काशीनगर सहित अन्य इलाकों में भी पुलिस ने कई जुआरियों को पकड़ा है।

Read More: आखिर क्यों तोड़ा जा रहा है नेताजी चौक से कचहरी चौक के डिवाइडर को, पढि़ए पूरी खबर...

कुसमुंडा थाना क्षेत्र: कुसमुंडा पुलिस ने चुनचुनी पटाखा दुकानों के आसपास फड़ सजाकर बैठे पांच लोगों को पकड़ा। इसी तरह रलिया, हरदीबाजार समेत कुसमुंडा थाना व हरदीबाजार चौकी क्षेत्र में पुलिस ने कुल 78 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है।

जब्ती रकम महज तीन से चार लाख रूपए
पुलिस ने जिले भर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 118 फड़ से 490 को पकडऩे में एक तरफ कामयाब रही, लेकिन जब्ती रकम महज तीन से चार लाख रूपए ही था। कोरबा शहर में ही कुल 28 फड़ से 117 लोगों को जुआ खेलते पुलिस ने पकड़ा। जब्ती रकम सिर्फ एक से दो लाख रूपए ही था। पुलिस कुछ फड़ से 5 से 10 हजार रूपए जब्ती बता रही है जबकि कुछ जगह हजार से दो हजार रूपए ही।

शहर में अलग-अलग टीमें लगाकर जुआ फड़ पर कार्रवाई की गई है। तीन दिन में सौ से अधिक लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया है। जिनसे डेढ़ से दो लाख रूपए जब्ती की गई है। दुर्गेश शर्मा, टीआई, कोतवाली।

Read More: Chhattisgarh News

Story Loader