फिर नहीं चलेगी सरपंच-सचिव की मनमर्जी, हर काम रिपोर्ट में
कंपनी द्वारा सर्वे पूरी तरह से जीपीएस सिस्टम के आधार पर किया जा रहा है। सर्वे में उस गांव में अब तक कौन-कौन से काम हुए। गांव में तालाब-हैंडपंप, शौचालय, सड़क, पेयजल, स्कूलों की व्यवस्था देखी जाएगी। वहीं गांव की जनसंख्या के हिसाब से कौन-कौन से कार्यों की जरूरत है उसकी अलग सूची बनेगी। भविष्य में गांव में जो भी काम होगा वह इसके आधार पर ही स्वीकृति होगी।
-आगामी पांच साल के लिए जिले के सभी ७०० गांव की कार्ययोजना बनाई जा रही है। कंपनी ने कटघोरा में सर्वे पूरा कर लिया है। अन्य जगहों पर काम चल रहा है। बहुत जल्द रिपोर्ट मिल जाएगी। उसके आधार पर ही काम स्वीकृत कराएं जाएंगे। श्रीकांत दुबे, प्रभारी अधिकारी, खनिज संस्थान न्यास कोरबा