10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Korba Murder Case: दिल दहला देने वाला कांड! 18 साल से नहीं हुआ बच्चा तो पत्नी को उतारा मौत का घाट

Korba Murder Case: संतान न होने और चरित्र पर संदेह के चलते पति ने फावड़े से पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
पत्नी का मर्डर (photo source- Patrika)

पत्नी का मर्डर (photo source- Patrika)

Korba Murder Case: कोरबा जिले में एक डरावनी घटना हुई है, जहां घरेलू झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। बच्चे न होने और पत्नी के कैरेक्टर पर शक के चलते पति ने फावड़े से पत्नी पर हमला कर उसे मार डाला। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया, लेकिन सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना कटघोरा थाना इलाके में हुई।

Korba Murder Case: जानें क्या था पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गायत्री बस्ती, ढेलवाडीह में रहने वाले तुलसी यादव (37) की शादी करीब 18 साल पहले रंजना यादव (35) से हुई थी। शादी के इतने साल बाद भी दोनों के कोई बच्चे नहीं हुए। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

आरोपी पति अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर भी शक करता था, जिससे तनाव और बढ़ गया। जांच में पता चला कि घटना वाले दिन भी दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर बहस हुई थी। बताया गया कि रंजना हाल ही में ढेलवाडीह मेला देखने अपने मायके गई थी, जहां उसका पति भी पहुंचा था।

आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

Korba Murder Case: वहां से लौटने के बाद रविवार शाम को फिर झगड़ा बढ़ गया। गुस्से में तुलसी यादव ने घर में रखे फावड़े से अपनी पत्नी के सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल रंजना मौके पर ही गिर गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति भाग गया।

चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ रंजना को तुरंत कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।