30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोल्ड ड्रिंक्स पीने के बाद कॉलेज गर्ल की तबीयत बिगड़ी, कारण जान आप हो जाएंगे हैरान

कोल्ड ड्रिक्स (Cold drinks) के बोतल में छिपकली, सुनकर भरोसा नहीं होगा कि शीतल पेय पदार्थ की सील बंद बोतल में ऐसा हो सकता है। मामला नगर पंचायत पाली का है।

less than 1 minute read
Google source verification
कोल्ड ड्रिंक्स पीने के बाद कॉलेज गर्ल की तबीयत बिगड़ी, कारण जान आप हो जाएंगे हैरान

कोल्ड ड्रिंक्स पीने के बाद कॉलेज गर्ल की तबीयत बिगड़ी, कारण जान आप हो जाएंगे हैरान

कोरबा. नगर के वार्ड क्रमांक छह मेें हरि साहू का मकान है। शनिवार की रात साहू की पुत्री किरण परिवार के लिए खाना बनाने के बाद छत पर पहुंची। उसका भाई जागेश्वर बाजार से एक बोतल कोल्ड ड्रिंक्स (Cold drinks) लाया था। रात के अंधेरे में लड़की पेय पदार्थ के सील को खोलकर कर पीने लगी। आधा से अधिक कोल्ड ड्रिंक्स (Cold drinks) पीने के बाद लड़की को बोतल में एक मृत छिपकली (Lizard) दिखी। वह हैरान हो गई।

घटना से परिवार को अवगत कराया। बोतल को दिखाया। इसके थोड़ी देर बाद किरण ने चक्कर आने की शिकायत की। उसे आनन-फानन में शनिवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे पाली किरण को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। किरण को उल्टी भी हुई। डॉक्टर की निगरानी में किरण का इलाज जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। किरण पाली में कॉलेज की पढ़ाई करती है।

Read More : बाड़ी में घुस मक्का व बरबटी को चट कर रही थी बकरी, पत्थर से मार भगाई सेबोती तो देख ली उमावती, फिर हो गया बवाल...

घटना से परिवार हैरान है। कोल्ड ड्रिक्स (Cold drinks) के बोतल में छिपकली (Lizard) मिलने से परिवार ने कड़ा विरोध किया है। दुकान को खरी-खोटी सुनाई है। उपभोक्ता फोरम तक जाने की बात कही है। किरण के पिता हरि साहू ने बताया कि तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। डॉक्टर की निगरानी में इलाज जारी है।

Story Loader