9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बात को लेकर बौखलाए पति ने बाजार से लौटते वक्त कर दी पत्नी की हत्या, फिर घर पहुंच कर ये कहा…

Korba Murder : पसान थानान्र्तगत करमटिया का मामला, पुलिस ने ग्रामीण को किया गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
इस बात को लेकर बौखलाए पति ने बाजार से लौटते वक्त कर दी पत्नी की हत्या, फिर जंगल में छिपा दी लाश, घर पहुंच कर ये कहा...

इस बात को लेकर बौखलाए पति ने बाजार से लौटते वक्त कर दी पत्नी की हत्या, फिर घर पहुंच कर ये कहा...

कोरबा. दंपति बाजार खरीदारी के लिए पहुंचा। समान खरीदी करने के बाद दोनों ने एक साथ छककर शराब पी। इसी बीच दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढऩे के बाद पति ने पत्नी पर पत्थर से वारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद पति घर चला गया। पुलिस को गुमराह करता रहा। बाद में पुलिस की पूछताछ में जुर्म कबूला।
घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर के आश्रित गांव करमटिया का है। सोमवार को जगदेव सिंह और उसकी पत्नी रांजाती सिंह गांव के ही बाजार गए हुए थे। बाजार में समान खरीदी करने के बाद दोनों ने एक साथ बैठकर महुआ शराब का सेवन किया। शराब सेवन करने के बाद भी महिला समान खरीद रही थी। रात आठ बजे चुके थे। पति ने जंगली जानवरों का डर बताकर जल्दी जाने को कहा। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। रास्ते में विवाद बढऩे के बाद पति ने पत्नी पर पत्थर से ताबड़तोड़ वारकर उसकी हत्या कर दी। और जंगल में शव छिपाकर गांव चला गया। गांव पहुंचने के बाद घर में कहा कि वह पीछे आ रही है। शराब के नशे मेें आरोपी पति ने गांव के उपसरपंच को इस घटना की जानकारी दी। उपसरपंच ने पसान पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब उससे पूछताछ करने पहुंची तो झूठ बोलता रहा। आखिर में उसने अपना जुर्म कबूला। पुलिस ने देररात जंगल से महिला का शव बरामद कर लिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। दपंति के चार बच्चे थे।