
तीन साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी चेले के घर से गिरफ्तार, तंत्रमंत्र की आड़ में नाबालिग के साथ कई बार किया था गंदा काम
कोरबा. एक नाबालिग लड़की ने कटघोरा के गांव घरीपखना में रहने वाले कनक दास महंत पर दुष्कर्म (Rape) का आरोप लगाया था। तीन साल से आरोपी फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कनक के कटघोरा के एक गांव में छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी करके कनक को पकड़ लिया।
बताया जाता है कि पीडि़त लड़की के पिता की मौत हो चुकी है। तांत्रिक तंत्र-मंत्र की साधन की आड़ लेकर लड़की की मां को अपने झांसे में फंसाया। लड़की के घर आना-जाना करता था। लड़की की मां को तांत्रिक पर भरोसा हो गया। उसने अपनी बेटी को तांत्रिक के साथ कई बार घर बाहर भी जाने दिया।
इस बीच तांत्रिक ने लड़की के साथ तंत्रमंत्र की आड़ में दुष्कर्म (Rape) किया। लड़की ने पुलिस को बताया था कि तांत्रिक ने वर्ष 2016 से 2019 के बीच डरा धमका कर कई बार संबंध बनाया। उसने तांत्रिक के खिलाफ अजाक थाने में शिकायत की थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी। आरोपी फरार था।
Published on:
12 Jul 2019 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
