24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Korba: श्रीराम के अभेद्य बाण से अहंकार का अंत आतिशबाजी की आसमान पर बिखरी छटा

CG News: मंगलवार को असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व विजयदशमी धूमधाम से मनाया गया।

2 min read
Google source verification
Korba: श्रीराम के अभेद्य बाण से अहंकार का अंत आतिशबाजी की आसमान पर बिखरी छटा

Korba: श्रीराम के अभेद्य बाण से अहंकार का अंत आतिशबाजी की आसमान पर बिखरी छटा

कोरबा। CG News: मंगलवार को असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व विजयदशमी धूमधाम से मनाया गया। जिले में सबसे ऊंचा 110 फीट का रावण दर्री के लाल मैदान, सबसे पुराना दशहरा स्थल पुराना बस स्टैंड, आरपी नगर फेस वन, आरपी नगर फेस टू, पुरानी बस्ती, शहीद भगत सिंह कालोनी, मानिकपुर, मुड़ापार, इंदिरा विहार, बालकोनगर, सर्वमंगला नगर दुरपा, बांकीमोंगरा, कुसमुंडा, कटघोरा सहित उपनगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दशहरा उत्सव पर रावण के पुतलने का दहन किया गया।

यह भी पढ़ें: नेहरू कप में छग की शानदार शुरूआत, महाराष्ट्र को 5-1 से रौंदा

कर्मा दल की अगुवाई में मांदर, झांझ-मंजीरे की धुन पर प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, श्रीराम भक्त हनुमान और उसकी सेना की जीवंत झांकी निकाली गई। झांकी नगर भ्रमण करते हुए दशहरा मैदान पहुंची। जगह-जगह भगवान श्रीराम और उसकी सेना का स्वागत व पूजा-अर्चना की गई। झांकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं के पैर थिरकते रहे। श्रीराम के जयकारे से नगर गुंजायमान होता रहा। इधर दशहरा मैदान पर रावण के विशाल पुतले ने हुंकार भरी, प्रभु श्रीराम को युद्ध के लिए ललकारा। जिले के दर्री स्थित लाल मैदान में सबसे अधिक 102 फीट ऊंचा विशाल रावण के पुतले ने मुंह से आग निकली, तलवार लहराई।

यह भी पढ़ें: Road Accident : ऑटो व बाइक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत

यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस बीच समितियों ने जमकर पटाखों की आतिशबाजी की गई। एक से डेढ़ घंटे तक आकाशीय पटाखे छोड़े गए। रंग-बिरंगे पटाखों की रोशनी से आसमान भी कुछ पल के लिए सतरंगी हो गया। इस अवसर पर शुभ मुहूर्त पर पूजा-अर्चना कर रावण के पुतले दहन किया गया। पुतला धूं-धूंकर जल उठा। इसी के साथ ही दशहरा मैदान प्रभु श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान हो गया। दशहरा उत्सव देखने लोग परिवार के साथ मैदान पहुुुंचे। इसे लेकर बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सहित सभी वर्गो में उत्साह देखते ही बन रहा था।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023: निर्वाचन व्यय लेखा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मिलान हेतु तिथि निर्धारित

इन स्थानों पर दशहरा उत्सव आज
जिले में दशहरा उत्सव आयोजन मंगलवार से विजयादशमी के साथ शुरू हो गया है। गुरुवार को सर्वमंगला नगर दुरपा बड़े दशहरा मैदान, बांकीमोंगरा के सुराकछार में पर्व मनाया जाएगा। समितियों की तैयारी अंतिम चरण में है।