16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चे के नाक से निकली बैटरी… देखकर डॉक्टरों के उड़े होश, इस हाल में मासूम

Battery Child's Nose : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ईएनटी सर्जन डॉ. हरवंश व उनकी टीम ने एक बच्चे की नाक से हाथ घड़ी की सेल बाहर निकालकर सफल सर्जरी की है।

less than 1 minute read
Google source verification
korba_hospital.jpg

Battery Child's Nose : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ईएनटी सर्जन डॉ. हरवंश व उनकी टीम ने एक बच्चे की नाक से हाथ घड़ी की सेल बाहर निकालकर सफल सर्जरी की है। डॉक्टर हरवंश ने बताया कि एंडोस्कोपी ऑपरेशन की मदद से बैटरी को बाहर निकाला है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा खेल-खेल में हाथ घड़ी की सेल को नाक में घुसा लिया था।

बच्चे को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। अभिभावक बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर को समस्या से अवगत कराया। जांच के बाद पता चला कि वह धीरे-धीरे गलना शुरू हो गया था। समय पर इलाज होने से बच्चे को राहत मिली है। अधिक देरी होने से परेशानी बढ़ सकती थी।

यह भी पढ़ें : Weather Update : उत्तरी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, होगी धुआंधार बारिश या बढ़ेगी ठंड? मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

दीनदयाल मार्केट से बाइक चोरी


शहर के दीनदयाल मार्केट से बाइक की चोरी हो गई। बाइक शारदा विहार में रहने वाले विजय संतरा की है। विजय की दीनदयाल मार्केट में दुकान है। वह सोमवार रात लगभग 10 बजे दुकान के पीछे बाइक को लॉक करके खड़ी किया था। गोदाम में सोने के लिए चला गया था। मंगलवार की सुबह सात बजे उठा। बाइक के पास पहुंचा। मौके पर बाइक नहीं था। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज किया है।