31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रत्याशी ने की पीआरओ नागेश की शिकायत, प्रेक्षक ने दिए जांच के आदेश

सीएम और कांग्रेस प्रत्याशी की सभा का प्रचार-प्रसार करने का आरोप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Rajkumar Shah

•

Updated: 13 Apr 2019, 3:08 PM IST

सीएम और कांग्रेस प्रत्याशी की सभा का प्रचार-प्रसार करने का आरोप

भाजपा प्रत्याशी ने की पीआरओ नागेश की शिकायत, प्रेक्षक ने दिए जांच के आदेश

कोरबा. भाजपा प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे ने जिले के जनसंपर्क अधिकारी उपसंचालक नागेश जितेन्द्र पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने के गंभीर आरोप लगए हैं। शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कोरबा जिले के लिए नियुक्त किए गए प्रेक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय ने मामले की जांच के आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए हैं। शिकायत में नागेश को निलंबित करने की मांग की गई है।

कोरबा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे ने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि जनसंपर्क विभाग में पीआरओ जितेन्द्र नागेश द्वारा लगातार कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया जा रहा है। जबकि वह एमसीएससी(मीडिया अनुप्रमाणन एवं मॉनिटरिग समिति) के सचिव और वीडियोग्राफी के प्रभारी अधिकारी भी हैं।

इनके द्वारा २८ मार्च को सीएम भूपेश बघेल एवं कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना के प्रचार के लिए न सिर्फ मंत्री जयसिंह के घर में जाकर प्रचार की रणनीति बनाई। अपितु घंटाघर में आयोजित कांग्रेस के सभा का भी व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। मीडियाकर्मियों को फोटो वीडियो उपलब्ध कराने के साथ ही सोशल मीडिया में भी पोस्ट किया गया। जिस वाट्सएप ग्रुप में वह स्वयं एडमिन हैं और इसमें जिले के १०० से अधिक मीडियाकर्मी जुड़े हुए हैं। उस ग्रुप का इस्तेमाल कांग्रेस के प्रचार के लिए किया गया है।


दुबे ने आगे उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ शासन का जनसंपर्क विभाग सीएम भूपेश बघेल के पास है। इसलिए नागेश के द्वारा जानबूझकर कांग्रेस के लिए कार्य किया जा रहा है। दुबे ने शिकायत में नागेश को आचार संहित उल्लंघन का दोषी मानते हुए तत्काल निलंबित करने की मांग की है।