
कॉलेज से घर लौट रहा छात्र सड़क पर गिरा, सामने से आ रही स्कूटी गले पर चढ़ी, मौत
कोरबा। Road Accident: पीजी कॉलेज के पास स्थित नागरिक आपूर्ति विभाग के गोदाम के करीब मेन रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में कॉलेज के छात्र की मौत हो गई। मृतक माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
दुर्घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। खरमोरा क्षेत्र में रहने वाला मिथलेश कुमार राय का पुत्र शिवम कोरबा स्थित एक कम्प्यूटर कॉलेज में पढ़ाई करता था। शुक्रवार को शिवम कॉलेज आया था। शाम को छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में कोसाबाड़ी से रिस्दी के बीच स्टेट वेयर हाउस की गोदाम के पास शिवम का संतुलन बिगड़ गया। वह सड़क पर फिसल गया। माथे में गंभीर चोट आई। इसके पहले कि शिवम उठ पाता सामने की ओर से आ रही स्कूटी उसके सिर पर चढ़ गई। स्कूटी सवार दोनों युवक भी सड़क पर गिर गये।
घटना में शिवम का हेलमेट दूर फेंका गया। शिवम को अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना का कारण बाइक की तेज रफ्तार बताई जा रही है। शिवम बाइक से अपने घर की ओर बढ़ रहा था। उसके सामने एक स्कूटी आगे चल रही थी। बाएं साइड एक ट्रक धीरे-धीरे बढ़ रही थी। गति अधिक होने से शिवम स्कूटी के करीब पहुंच गया। यह देखकर शिवम हड़बड़ा गया। उसने ब्रेक दबा दिया। अचानक ब्रेक दबाने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और वह सड़क के दूसरी ओर फेंका गया। इसी बीच पुलिस पेट्रोल पंप की ओर से कोसाबाड़ी की ओर आ रही स्कूटी शिवम के गले पर चढ़ गई। टक्कर इतना तेज था कि शिवम के माथे से हेलमेट निकलकर काफी दूर फेंका गया। स्कूटी सवार दोनों युवक सड़क पर फिसल कर गिए गए।
हालांकि घटना में उन्हें आंशिक चोटें आई। आसपास से गुजर रहे लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। गंभीर हालत में शिवम को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सड़क दुर्घटना का वीडियो एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Published on:
26 Nov 2023 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
