3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी तय होने की खबर सुनते ही सनकी आशिक को नहीं हुआ बर्दाश्त, बोला- तोड़ दो ये रिश्ता, नहीं मानी तो…

सनकी आशिक जबरदस्ती लड़की को सगाई तोड़ने के लिए परेशान करता रहा लेकिन जब लड़की नहीं मानी तो...

less than 1 minute read
Google source verification
crime news

शादी तय होने की खबर सुनते सनकी आशिक को नहीं हुआ बर्दाश्त, बोला- तोड़ दो ये रिश्ता, नहीं मानी तो...

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक सनकी आशिक जबरदस्ती लड़की को सगाई तोड़ने के लिए परेशान करता रहा लेकिन जब लड़की नहीं मानी तो...

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दीपका थाना क्षेत्र की है।पीजीडीसीए की छात्रा को सगाई तोडऩे के लिए मैसेज भेजकर परेशान करना युवक को भारी पड़ गया। लडक़ी कर रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया हाल ही माता पिता ने लडक़ी की सगाई एक युवक से की है। युवती का आरोप है कि कला जायसवाल नाम का एक युवक उसे लगातार परेशान कर रहा है। लडक़ी के वॉटसएप पर संदेश भेज रहा है। इसमें कला लडक़ी पर सगाई तोडऩे के लिए धमका रहा है। अपने साथ ब्याह रचाने के लिए कहा रहा है।

इससे परेशान होकर लड़की ने कला के खिलाफ केस दर्ज किया है। लडक़ी ने पुलिस को बताया है कि कला जायसवाल पहले से शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद भी कला लडक़ी पर शादी के लिए दबाव बना रहा है। उसे परेशान कर रहा है। ऐसे मेंविवश होकर उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है, पुलिस जांच कर रही है।

Story Loader