मंगलवार की शाम लगभग साढ़े 4 बजे चोटिया निवासी मोहन सिंह 18 वर्ष और संजय सिंह 15 वर्ष बाइक क्रमांक सीजी 12 एएस 0672 से लमना आए हुए थे। लमना के राजेश्वरी पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराने के बाद चोटिया की तरफ जाने के लिए एनएच पर मुड़े ही थे इसी बीच अंबिकापुर की ओर से फोर्ड की एंडेवर कार एमएच 43 एएन 5296 लापरवाहीपूर्वक सीधे बाइक को घसीटते हुए लगभग 50 फीट तक ले गई। पीछे बैठा संजय सिंह छिटक कर दूर जा गिरा जबकि मोहन सिंह कार के नीचे आ गया।