30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपहरण कांड में शामिल चौथे आरोपी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीडि़त ने दिया ये बयान…

-दो लड़कियों के अपहरण मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को एक दिन पहले ही पकड़ लिया था

less than 1 minute read
Google source verification
अपहरण कांड में शामिल चौथे आरोपी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीडि़त ने दिया ये बयान...

अपहरण कांड में शामिल चौथे आरोपी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीडि़त ने दिया ये बयान...

कोरबा. दो नाबालिग लड़कियों को अगवा कर जंगल में छेडख़ानी करने वाले गिरोह के चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने एक दिन पहले पकड़ा था। बदमाशों को कटघोरा की एक कोर्ट में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

अपहरण, मारपीट और छेडख़ानी का चौथा आरोपी विजय कुमार गोंड़ उम्र 40 साल, विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के गांव बांधापारा से रविवार सुबह पकड़ा गया। तीन अन्य आरोपी विनय कुमार तिवारी निवासी पाली नुनेरा, कमलजीत सिंह गोंड़ और महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी पुरानी बस्ती कोरबी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। चारों पर दो लड़कियों के अपहरण, मारपीट, गाली गलौच और हाथ बांधकर छेडख़ानी का आरोप है।

इधर, पीडि़त लड़कियों का बयान पुलिस ने दर्ज किया है। इसमें लड़कियों ने बताया कि बदमाश स्कार्पियो से उठाकर सिरमिना के रास्ते कोरिया जिले के बैमा जंगल ले गए थे। जंगल में लड़कियों की हाथ को बांध दिया था। उनसे छेडख़ानी की थी। अस्मत लूटने के लिए जंगल के भीतर उठाकर ले जाने की कोशिश की थी। विरोध करने पर मारपीट और गाली गलौज भी किया था। उठाकर दूसरी जगह ले जा रहे थे। इस बीच रास्ते में पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे।

शनिवार को हुई थी घटना
विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में कोरबी से सिरमिना तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। शनिवार को ठेकेदार काम रहा था। इस बीच सुबह लगभग ११ बजे स्कार्पियो से चार व्यक्ति पहुंचे थे। विनय नाम के युवक ने खुद को कोरबी चौकी का नया प्रभारी बताते हुए ठेकेदार के मुंशी रामभजन पोर्ते के साथा मारपीट की थी। तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर कार्य स्थल से दो लड़कियों को गाड़ी में उठा लिया था। जंगल में ले जाकर छेडख़ानी और मारपीट की थी।

Story Loader