
लापता हुई महिला को खोजते हुए पुलिस पहुंची घर, पूछताछ में पति ने कहा- मारकर दफना दिया हूं डेड बॉडी
कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल घरेलू झगड़े में पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी और शव को दफना दिया।जब मामले की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो आरोपी पति ने पत्नी को कहीं चले जाने की बात कहने लगा। मामले में पुलिस ने कार्रवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना विकासखंड करतला के गांव पिडिय़ा की है। पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाले मनहरण का अपनी पत्नी देवमति के साथ छह अक्टूबर की शाम झगड़ा हुआ था। मनहरण ने पत्नी की डंडे से पिटाई की थी। इसके थोड़ी देर बाद देवमति सो गई थी। मनहरण भी सो गया था। सात सितंबर की सुबह मनहरण की नींद खुली। उसने देवमति को जगाने का प्रयास किया लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई।
मनहरण ने देखा कि देवमति की मौत हो गई है। उसने घटना की सूचना पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदार को दी। बताया कि रात में देवमति ने अधिक शराब पी लेने से उसकी मौत हो गई है । देवमति की मौत को सामान्य बताकर मनहरण ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर शव को दफना दिया। इसके अगले दिन पुलिस को जानकारी मिली कि मनहरण ने पत्नी देवमति की डंडे से पिटाई की थी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मनहरण को पकड़ कर पूछताछ की। उसने पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया। बताया कि उसकी पत्नी दो दिन से कहीं चली गई है।
मनहरण ने पुलिस से पत्नी को खोजकर लाने का वादा भी किया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। उसने पत्नी की डंडे से पिटाई करना बताया। उसने पत्नी की हत्या कर शव को दफनाना भी स्वीकार किया। पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकालने के लिए दंडाधिकारी से अनुमति ली। कब्र को बुधवार को बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मनहरण को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पत्नी की हत्या और सबूत नष्ट करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Published on:
10 Oct 2019 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
