20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather Update: मौसम में बदलाव लगातार जारी, छाई रही बदली, तापमान बढ़ने से ठंड में कमी…

CG Weather News: मौसम में बदलाव लगातार जारी है। रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Weather Update: मौसम में बदलाव लगातार जारी, छाई रही बदली, तापमान बढ़ने से ठंड में कमी...

CG Weather Update: मौसम में बदलाव लगातार जारी, छाई रही बदली, तापमान बढ़ने से ठंड में कमी...

कोरबा। CG Weather News: मौसम में बदलाव लगातार जारी है। रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। आसमान में बदली छाई रही। मौसम विभाग ने तापमान में एक डिग्री इजाफा दर्ज किया है। हालांकि मौसम साफ होने के बाद ठंड बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: मुखबिरी के शक में युवक की गोली मारकर हत्या, शव के साथ पर्चा फेंक दी ये चेतावनी

जिले में कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन मौसम की करवट लेने से एक बार फिर विभाग ने तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र लखनपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री किया गया था। रविवार सुबह सूर्य की तेज किरणें निकली। दोपहर बाद बदली छा गई। इस कारण लोगों को ठंड का अहसास कम हुआ। तापमान में इजाफा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: बुजुर्ग हुआ हादसे का शिकार, सड़क पार करते तेज रफ़्तार वाहन ने मारी ठोकर, मौत

मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 31.4 व न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया है। जबकि कुछ दिनों पहले अधिकतम तापमान 29 डिग्री के नीचे चली गई थी। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर पहुंच गई थी। हालांकि मौसम शुष्क हो गया। शाम होते ही ओस की बूंदे गिर रही है। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है।