कोरबा. कोयले से भरी ट्रेलर बुधवारी बाजार के पास महाराणा प्रताप चौक पर बेकाबू होकर पलट गई। कोयला सड़क पर बिखर गया। ड्राइवर को अंदरूनी चोटें आई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना में चौक के करीब सड़क किनारे गुमटी लगाकर फुटकर कारोबार करने वाले दुकानदार बाल बाल बचे।