3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Impactful News : शीतल पेयजल के लिए अब यात्रियों को नहीं करनी होगी मशक्कत, रेलवे विभाग ने दी ये सुविधा, पढि़ए खबर…

- बड़े रेलवे स्टेशन की तर्ज पर कोरबा रेलवे स्टेशन में वाटर एटीएम लगाया जा रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 19 May 2018, 10:32 AM IST

CG Impactful News : शीतल पेयजल के लिए अब यात्रियों को नहीं करनी होगी मशक्कत, रेलवे विभाग ने दी ये सुविधा, पढि़ए खबर...

CG Impactful News : शीतल पेयजल के लिए अब यात्रियों को नहीं करनी होगी मशक्कत, रेलवे विभाग ने दी ये सुविधा, पढि़ए खबर...

कोरबा . पत्रिका में खबर छपने के बाद विभाग हरकत में आई। भीषण गर्मी में यात्रियों को शीतल पेयजल के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। अब कोरबा रेलवे स्टेशन में यात्रियों को कम दाम पर आरओ युक्त शुद्ध व शीतल पेयजल की सुविधा मिलेगी। बड़े रेलवे स्टेशन की तर्ज पर कोरबा रेलवे स्टेशन में वाटर एटीएम लगाया जा रहा है, इससे गर्मी में यात्रियों की पानी की समस्या से निजात मिलेगी।

कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर वाटर एटीएम लगाया जा रहा है। वाटर एटीएम आरओ सिस्टम से युक्त है। जिससे शुद्ध पीने का पानी मिलेगा। यात्री कम दाम पर शुद्ध पेयजल प्राप्त कर सकते हैं।इससे पहले यात्रियों को महंगे दाम पर बोतल बंद पानी खरीदनी पड़ रही थी। बड़े स्टेशनों की तर्ज पर सुविधा देने की पहल की गयी है। इसके बाद यात्रियों को सफर शुरू करने से पहले शुद्ध पानी की तलाश नहीं करनी पड़ेगी। यदि यात्री सफर करते समय पानी की बोतल लाना भूल गए हंै, तो उन्हें परेशान होनी की जरूरत नहीं है, बोतल में पानी भर कर दिया जाएगा। यात्रियों को वाटर एटीएम का लाभ पूरे साल मिलेगा।

भीषण गर्मी में यात्रियों को शीतल पेयजल के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। बोतल बंद पानी या तो बाहर से खरीद कर ले जाना होता था या स्टेशन जाने से पहले ही घर से तैयारी में निकलना पड़ता था। अगर इस बीच पानी बॉटल लेना भूल गए तो बस फिर पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ती थी। रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुध लेते हुए वाटर एटीएम लगाया है इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

शुद्ध एवं ठंडा पेयजल की रेट लिस्ट
मात्रा बिना बोतल बोतल के साथ
300 एमएल 1 रूपए 2 रूपए
1/2 लीटर 3 रूपए 5 रूपए
1 लीटर 5 रूपए 8 रूपए
2 लीटर 8 रूपए 12 रूपए
5 लीटर 20 रूपए 25 रूपए

- गर्मी को देखते हुए आरओ सिस्टम युक्त वाटर एटीएम लगाया जा रहा है। यात्रियों को शुद्ध व ठंडा पानी मिलेगा। प्लेटफार्म नंबर दो की अव्यवस्था से बिलासपुर जोन के संज्ञान लाया जा चुका है- आदित्य गुप्ता, एआरएम