
निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नरों, अधिकारियों व अभियंताओं की ली बैठक, जानें क्या दिए निर्देश...
कोरबा . नगर निगम आयुक्त रणबीर शर्मा ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संचार क्रांति योजना (स्काई) के आवेदन फार्म चार जून तक जोन कार्यालयों में जमा कराए जाएं, ताकि किन्हीं कारणवश जो हितग्राही अभी तक फार्म जमा नहीं कर पाएं हैं, वे भी अपने आवेदन फार्म अब निगम के जोन कार्यालयों में चार जून तक जमा कर सकें। आयुक्त शर्मा ने शुक्रवार को निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में निगम के जोन कमिश्नरों, अधिकारियों व अभियंताओं की बैठक ली।
उन्होंने संचार क्रांति योजना, कलेक्टर टीएल प्रकरणों के निराकरण सहित सभी प्रमुख योजनाओं व निगम के विभिन्न विकास व निर्माण कार्यो तथा नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुड़े कार्यो की कार्य प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की। समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि 04 जून तक हितग्राहियों को आवेदन फार्म जारी करने व भरे हुए उनके आवेदन फार्म , जमा करने का कार्य जोन कार्यालयों में निरंतर जारी रखा जाए, ताकि किन्हीं कारणवश जो हितग्राही अभी तक आवेदन फार्म जमा नहीं कर पाएं हैं, वे अपने आवेदन फ ार्म जमा कर सकें तथा योजना के लाभ से वंचित न हों।
उन्होंने योजना के तहत अब तक प्राप्त जोनवार आवेदन पत्रों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदन पत्रों की स्काई पोर्टल में एंट्री का कार्य तेज करें तथा शत प्रतिशत आवेदन पत्रों की समयसीमा में एंट्री किया जाना सुनिश्चित करें।
टीएल प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें
आयुक्त शर्मा ने कलेक्टर टी.एल.प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की प्रकरणवार समीक्षा की, उन्होंने अतिक्रमण, पेयजल समस्या, सिटी बस संचालन सहित अन्य विषयों के प्रकरणों की कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि टी.एल.प्रकरणों का निराकरण सर्वप्राथमिकता के आधार पर करें। उन्होने आई.एच.एच.एल. के अंतर्गत आधार सीडिंग कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यो की कार्यप्रगति व अनियमित विकास के नियमितीकरण संबंधी कार्यप्रगति आदि की बिन्दुवार समीक्षा की तथा कार्यो में अपेक्षित प्रगति लाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नागरिक सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाएं
आयुक्त शर्मा ने बैठक के दौरान निगम की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, सड़क रोशनी, स्ट्रीट लाईट व एलईडी लाईट, साफ-सफ ाई कार्यों सहित निगम द्वारा आम जन को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सेवाओं व सुविधाओं से जुड़े कार्यों की स्थिति एवं उनसे संबंधित कार्यप्रगति की समीक्षा की। विकास व निर्माण कार्यो जिला खनिज न्यास, अधोसंरचना मद, सांसद मद, प्रभारी मंत्री मद, विधायक मद सहित अन्य विभिन्न मदों से संबंधित विकास व निर्माण कार्यो की समीक्षा की।
बैठक के दौरान अधीक्षण अभिंयता भागीरथ वर्मा, मुख्य लेखाधिकारी पी.आर.मिश्रा, कार्यपालन अभियंता ग्यास अहमद, आरके माहेश्वरी, भूषण उरांव एवं एनएन उपाध्याय, उपायुक्त बीपी त्रिवेदी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी वीके सारस्वत आदि के साथ अन्य अधिकारी अभियंतागण उपस्थित थे।
Published on:
1 Jun 2018, 9:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.