करतला. विकासखण्ड के ग्राम तरईमारडीह में वनवासी विकास समिति कोरबा के तत्वाधान में वनांचल स्तरीय लोक कला गौरा नृत्य व सुआ नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस स्पर्धा में आसपास गांवों से आए कर्मा नृत्य में चार पार्टी और सुआ में 13 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालको सीईओ विकास शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने समिति द्वारा आमंत्रित किए जाने पर पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया और कहा वे पहली बार कर्मा एवं सुआ नृत्य को प्रत्यक्ष देख रहे हैं।पहले मैं दूरदर्शन में देखा था। उन्होंने कहा कि समिति के क्रिया-कलापों को बढ़ावा देने के लिए बालको प्रबंधन की ओर से हर सम्भव सहयोग रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने आदिवासी वनांचल समिति की विकास की बात कही।
मुख्य अतिथि के द्वारा प्रतियोगियों को इनाम वितरण किया गया। इनमें गौरा नृत्य में प्रथम बसीन, द्वितीय तराईमारडीह और तृतीय पुरस्कार पसरखेत पार्टी को मिला। इसी प्रकार सुआ नृत्य में प्रथम पुरस्कार बिराजो ग्रुप गेरांव, द्वितीय पूजा ग्रुप बसीन एवं तृतीय पुरस्कार जय माँ बैष्णव ग्रुप को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीरबल सिंह ने किया।
Read More : #Topic Of The Day- बढ़ रहा घरेलू हिंसा का दायरा, समझदारी से बचेगा परिवार

अंत में जिला सहसचिव टिकेश्वर राठिया ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वनवासी विकास समिति जिलाध्यक्ष जीपी केडिया, लायन्स क्लब अध्यक्ष बालको पवन शर्मा, लायन्स क्लब सचिव कैलाश अग्रवाल, हेमलाल झारिया, वनवासी विकास समिति के सदस्यों व 10 गांवों के समुदायिक वन अधिकार समिति के अध्यक्ष और सचिव सदस्यों सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।