Korba Crime News: जल संसाधन विभाग के भृत्य को खुदकुशी के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोरबा। CG Crime News: जल संसाधन विभाग के भृत्य को खुदकुशी के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें मृतक की बहू, उसकी मां और भाई शामिल है।
तीनों आरोपी सर्वमंगला नगर दुरपारोड बरमपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि दिसंबर, 2021 में सिंचाई कॉलोनी रामपुर में रहने वाले गिरधारी सिंह राजपूत उम्र 65 ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया था। शव की जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से दो पन्ने का एक सुसाइड नोट मिला था। जांच के लिए नोट को हस्तलिपि विशेषज्ञ के पास भेजा गया था। लगभग दो साल बाद रिपोर्ट आई है। सुसाइड नोट भृत्य की हाथ से लिखा होना पाया गया है। नोट में भृत्य ने अपनी मौत के लिए बहू ज्योति सिंह राजपूत उम्र 26 वर्ष, उसकी मां राजकुमारी राजपूत 60 वर्ष और भाई मोहन सिंह उम्र 23 वर्ष को जिम्मेदार ठहराया था। इसके आधार पर गिरफ्तारी हुई है।
पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। पता चला है कि ज्योति की शादी भृत्य गिरधारी सिंह के पुत्र मनोज सिंह संग हुई थी। मनोज को शराब पीने की बुरी आदत थी। इससे परिवार में तनाव बढ़ गया था। ज्योति ससुराल को छोड़कर मायके चली गई थी। उसने अपने परिवार के साथ मिलकर सुसराल वालों के खिलाफ सिविल लाइन थाना रामपुर, कटघोरा और कुसमुंडा में शिकायत दर्ज कराया। भरण पोषण के लिए कोर्ट में अर्जी लगाया।
ज्योति और उसके परिवार की शिकायत से भृत्य खुद को अपनानित महसूस करता था। वह कई बार थाना और कचहरी का चक्कर लगाता था। इससे परेशान था। उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिन में कुछ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। इसके लिए तैयारी चल रही है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।