27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में मृत मिले हाथी का पीएम के बाद आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

- हाथी कापानवापारा के कम्पार्टमेंट नंबर 354 में आकर एक खेत पर गिर गया। काफी देर तक हाथी ओधे मुंह पड़ा हुआ था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 12 Jun 2018, 11:13 AM IST

खेत में मृत मिले हाथी का पीएम के बाद आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

पीएम के बाद हाथी का किया जाएगा अंतिम संस्कार

कोरबा. झुंड से भटके हुए हाथी की दो दिन बाद खेत में शव बरामद किया गया। हाथी की उम्र छह से सात साल बताया जा रहा है। वेटनरी डॉक्टर ने बीमार होने की वजह से मौत की पुष्टि की है। मंगलवार को हाथी का पीएम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए दो सीनियर डॉक्टरों की कमेटी बनाई गई है। कटघोरा वनमंडल के अन्र्तग्रत केन्दई रेंज में पिछले एक महीने से ३४ हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। इसमें से एक हाथी पिछले दो दिन से झुंड से भटककर दूसरी तरफ चला गया था। सोमवार की सुबह हाथी कापानवापारा के कम्पार्टमेंट नंबर ३५४ में आकर एक खेत पर गिर गया। काफी देर तक हाथी ओधे मुंह पड़ा हुआ था।

Read More : शौचालय निर्माण घोटाला: अधिकारियों, सरपंच-सचिव सहित 12 लोगों से होगी लाखों की वसूली
हाथी को ट्रैक कर रहे हाथी मित्र दल की नजर उस पर पड़ी। इसकी सूचना मुख्यालय को दी गई। एसडीओ प्रेमलता यादव, रेंजर प्रहलाद यादव, वेटनरी डॉक्टर रामचंद साहू सहित अन्य मौके पर पहुंचे। वेटनरी डॉक्टर ने हाथी की मौत की पुष्टि की। प्रथम दृष्टया हाथी की मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है। मौत की असली वजह जानने के लिए वन विभाग ने दो वेटनरी डॉक्टरों की कमेटी बनाई गई है। जिसकी उपस्थिति में पीएम कराया जाएगा। पैथोलॉजी लैब का भी सहारा लिया जाएगा।शाम होने की वजह से हाथी का पीएम नहीं किया जा सका। मंगलवार को दोपहर में हाथी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दहशत में रहते हैं लोग
कटघोरा व करतला क्षेत्र में हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। इससे लोग भी दहशत में है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले चटनी के लिए शनिवार की सुबह आम तोडऩे गए ग्रामीण का सामना दंतैल हाथी से हो गया था। जिस जगह पर ग्रामीण आम तोड़ रहा था उसके थोड़ी ही दूर पर दो दंतैल हाथी कटहल खा रहा थे। जिसकी नजर ग्रामीण पर पड़ गई। बुजुर्ग बचने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन दंतैल ने उसे सूंड से उठाकर फेंक दिया। घटनास्थल पर ही बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।