दीपावली में हर वर्ष नियमों की अनदेखी की जाती है। विभाग द्वारा इस पर लगाम कसने किसी तरह की खास कवायद नहीं की जाती है। मानकों से ज्यादा आवाज वाले पटाखे छोड़े जाते हैं, इससे प्रदूषण बढ़ता है। हालांकि मुख्य बाजार स्टेडियम में मानक के अनुरूप ही पटाखों की बिक्री होती है। अन्य स्थानों पर लोग चोरी-छिपे अधिक ध्वनि वाले पटाखे बेचे जाते हैं। पिछले कई वर्षों से यही सिलसिला चला आ रहा है। शहर सहित उपनगरीय क्षेत्रों में लाखों रुपए का पटाखा व्यापार होता है। कोरबा पहले ही प्रदूषण के मामले में संवेदनशील है। पटाखों के कारण भी प्रदूषण अधिक होता है। पर्यावरण सरंक्षण मंडल प्रदूषण मापनेे केवल तीन यंत्र लगाया जा रहा है। पहला पर्यावरण संरक्षण कार्यालय दूसरा जमनीपाली व तीसरा टीपीनगर में। अब तीनों ही जगह पर आम दिनों व दीपावली के प्रदूषण का स्तर देखा जाएगा।