22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉयलर फटने से फैक्ट्री में लगी आग

कोरबा. इंडस्ट्रीयल एरिया में कार्बन पेस्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री के बॉयलर में ब्लॉस्ट के बाद आग लग गया। ब्लॉस्ट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग डर गए। करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया।

2 min read
Google source verification
बॉयलर फटने से फैक्ट्री में लगी आग

बॉयलर फटने से फैक्ट्री में लगी आग

इंडस्ट्रीयल एरिया खरमोरा में वेस्टर्न इलेक्ट्रोड नाम की एक फैक्ट्री है। यहां कार्बन पेस्ट तैयार किया जाता है। रविवार की सुबह लगभग आठ बजे फैक्ट्री के बॉयलर में जोरदार धमका के बार आग और धूंआ की लपटे उठने लगी। धमाके से आसपास के लोग डर गए। धूंआ और आग की लपटों को देखकर स्थानीय लोग फैक्ट्री के आसपास एकत्र हो गए। सूचना दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद सुबह लगभग 9.30 बजे आग पर काबू पाया गया। घटना के कारण स्पष्ट नहीं हैं। अपुष्ट खबर के अनुसार बॉयलर से ऑयल का रिसाव हुआ। इससे बॉयलर में आग लग गई। जोर धमाके साथ बॉयलर फट गया। घटना की सूचना पर सिविल लाइन से पुलिस मौके पर पहुंची थी। आग को बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर बुलाई गई थी। फायरमैन ने कड़ी मेहनत पर बॉयलर की आग को बुझाया।

पति व परिवार के अन्य सदस्यों पर प्रताड़ना का केस दर्ज

कोरबा. शारदा विहार इलाके में रहने वाले एक महिला के शिकायत पर उसके पति विकास शर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर केस दर्ज किया है। इसमें बताया गया है कि कोरबा के शारदा विहार में रहने वाली छाया शर्मा की शादी दिसंबर 2020 में रहने वाले विकास शर्मा के साथ हुई थी।

प्रारंभ में पति-पत्नी के रिश्ते सामान्य थी, लेकिन समय के साथ रिश्ते में दरार पड़ गई। महिला को ससुराल में प्रताड़ित किए जाने लगा। महिला का आरोप है कि उसे पति के अलावा देवर, सास, चाचु ससुर, चाची सास सहित अन्य सदस्यों ने कम दहेज लाने के नाम पर प्रताड़ित करने लगे। महिला के गर्भवती होने पर उसके पिता गोद भराई के दिन उपहार लेकर विकास शर्मा के घर कटघोरा के बाजार मोहल्ला पहुंचे। छाया ने आरोप लगाया है कि उसके पिता को ससुराल पक्ष की ओर से अपमानित किया गया।

छाया का आरोप है कि ससुराल में उसे काफी प्रताड़ित किया गया। इसमें अपने पति का एक अन्य महिला से संबंध होने का आरोप भी लगाया है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मानिकपुर चौकी में विकास शर्मा सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।