कोरबा

हैवान पिता की सामने आई काली करतूत, नाबालिग बेटी का कई महीनों तक करता रहा दुष्कर्म, देता था धमकियां

CG Crime News : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को कटघोरा की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है।

less than 1 minute read
Aug 06, 2023
हैवान पिता की सामने आई काली करतूत, नाबालिग बेटी का कई महीनों तक करता रहा दुष्कर्म, देता था धमकियां

CG Crime News : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को कटघोरा की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। मामला अक्टूबर 2020 का है। पिता नाबालिग लड़की को मकान को सूना पाकर उसके साथ मारपीट करता था। डरा-धमका कर दुष्कर्म करता था। घटना की जानकारी माता या भाई-बहन को देने पर जान से मारने की धमकी देता था।

CG Crime News : पिता के डर से बच्ची ने कई माह तक दुष्कर्म की घटना को छिपाए रखा। तंग होकर उसने परिवार के सदस्यों को जानकारी दी। पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया। तब से आरोपी जेल में बंद था। मामले की सुनवाई कटघोरा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। न्यायाधीश स्पर्णलता टोप्पो की अदालत ने लड़की के पिता को दुष्कर्म का दोषी ठहराया। उसे उम्र कैद की सजा सुनाई।

Published on:
06 Aug 2023 06:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर