4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता ने बेटी का गला दबाकर, फावड़ा से वारकर जान से मारने की कोशिश, थाने पहुंचकर मां ने की शिकायत

Crime News : कटघोरा क्षेत्र के जेंजरा में आरोपी ने पति और बेटी से मारपीट किया।

less than 1 minute read
Google source verification
पिता ने बेटी का गला दबाकर, फावड़ा से वारकर जान से मारने की कोशिश, मां ने थाने पहुंचकर की शिकायत

पिता ने बेटी का गला दबाकर, फावड़ा से वारकर जान से मारने की कोशिश, मां ने थाने पहुंचकर की शिकायत

कोरबा। Crime News : कटघोरा क्षेत्र के जेंजरा में आरोपी ने पति और बेटी से मारपीट किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति पर मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि जेंजरा में देवंती यादव रहती है। वह अपनी बेटी के साथ शुक्रवार को थाने में शिकायत करने गई थी। रात लगभग नौ बजे घर पहुंची।

यह भी पढ़ें : बीजेपी की परिवर्तन यात्रा... अमित शाह कल दंतेवाड़ा से करेंगे यात्रा की शुरुआत, देखें वीडियो

देवंती का आरोप है कि जब घर पहुंची तब पति तपेश्वर यादव घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गया था। गाली-गलौज किया। बेटी सिमरन के मना करने पर तपेश्वर ने फावड़ा लेकर मारने के लिए दौड़ाया। पेपर स्प्रे पति के आंख पर स्प्रे कर जान बचाई। इसके पहले भी तपेश्वर ने बेटी सिमरन का गला दबाकर मारने की कोशिश किया था। घर की खिड़की और मुख्य द्वार को पत्थर व सब्बल से तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : CG Vyapam : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक में कई पदों पर निकली भर्ती, इतने तक मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन