30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्लैश बैक 2017 : अलग-अलग थानों में लिखे गए 2035 एफआईआर, हत्या की दो वारदातों को अब तक नहीं सुलझा सकी पुलिस

सबसे अधिक रिपोर्ट कोतवाली थाने में लिखी गई है। हालांकि पिछले साल की तुलना में गंभीर अपराध की संख्या में थोड़ी कमी आई है।

2 min read
Google source verification
फ्लैश बैक 2017 : अलग-अलग थानों में लिखे गए 2035 एफआईआर, हत्या की दो वारदातों को अब तक नहीं सुलझा सकी पुलिस

कोरबा . साल खत्म होने में दो दिन बाकी है। सरकारी विभागों में कामकाज का आंकलन शुरू हो गया है। पुलिस भी साल भर हुए कामकाज की समीक्षा में लगी हुई है। अपराध नियंत्रण के लिए उठाए गए कदम और इसके असर का आंकलन कर रही है।

आंकड़ों को एकत्र करने का काम चल रहा है। 2017 में अभीतक दो हजार 35 एफआईआर दर्ज किए गए हैं। इसमें सबसे अधिक रिपोर्ट कोतवाली थाने में लिखी गई है। हालांकि पिछले साल की तुलना में गंभीर अपराध की संख्या में थोड़ी कमी आई है। पिछले साल अलग- अलग थाना क्षेत्रों में 56 लोगों की हत्या हुई थी। इसमें पसान थाना क्षेत्र के एक लोकहड़ा में हुई एक ही परिवार के चार लोगों की हत्याकांड भी शामिल है। इसमें हत्यारे ने महिला, उसके पति और बेटा बेटी की हत्या कर दी थी। मरने वालों में रामसिंह उर्रे 30, उसकी पत्नी रामवती 28, सात साल की पुत्री लीलावती 07 और तीन वर्ष का पुत्र शिवशंकर शामिल थे।

हत्या अवैध संबंध की वजह से हुई थी। कटघोरा, पाली, कोतवाली, बांकीमोंगरा और दीपका थाना क्षेत्र में भी हत्या की घटनाएं दर्ज की गई है। इस साल 36 लोगों की हत्याएं हुई है। डकैती की संख्या में भी कमी आई है। डकैती के तीन प्रकरण कोतवाली और बालकोनगर थाना क्षेत्र में दर्ज किए गए हैं। लूट की 17 घटनाएं हुई है। चोरी की घटनाओं में भी कमी दर्ज की गई है।

संपति हड़पने की नीयत से
24 मई की रात कटघोरा थाना क्षेत्र के गांव कोड़ा में रहने वाले मथूर सिंह गोंड़ और उसकी पत्नी इंदिरा गोंड़ की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। हत्यारे ने दंपति की हत्या को हादसे का रूप देने के लिए मकान को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने जांच की। हत्या के आरोप में मथूर के भाई चतुर सिंह और नाबालिग पुत्र को गिरफ्तार किया। जमीन हड़पने की नीयत से दोनों ने दंपति की हत्या करना बताया।

जादू टोना के संदेह पर हत्या
तीन माह पहले ईमलीडुग्गू निवासी साध बाई की दिनदहाड़े सूखनाथ ने हत्या कर दी। शव को घर के आंगन में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसने हत्या का कारण जादू टोना का संदेह बताया था। सूखनाथ को संदेह था कि महिला साध बाई जादू टोना करती है। इससे उसका और उसके परिवार की स्थिति खराब हुई है।

नहीं हुआ खलासा
कटघोरा थाना क्षेत्र में हुई दो हत्याओं का खुलासा आज तक पुलिस नहीं कर सकी है। इसमें 61 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या का मामला है। कटघोरा के कोसाबाड़ी में हत्याकर फेंकी गई युवती के लाश की गुत्थी भी पुलिस नहीं सुलझा सकी है।

Story Loader