कोरबा

Holika Dahan 2025: होलिका दहन पर भद्रा का साया, केवल 1 घंटे का रहेगा शुभ मुहूर्त, जानें समय…

Holika Dahan 2025: इस साल होली पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। बच्चे, बुजुर्ग, युवा महिला सहित हर वर्ग में पर्व को लेकर खासा उत्साह है। कारोबारियों को भी बेहतर कारोबार की उम्मीद है।

2 min read
Mar 11, 2025

Holika Dahan 2025: फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हालिका दहन गुरुवार को किया जाएगा। इसके अगले दिन शुक्रवार को रंगोत्सव की धूम रहेगी। इसके लिए लोगों की तैयारी जोरों पर है। शहर से लेकर उप नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रंगोत्सव का बाजार सजकर तैयार हो गए हैं। लोगाें में हर्बल रंग और गुलाल की मांग अधिक है। लेकिन इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया रहेगा।

Holika Dahan 2025: जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

भ्रदा काल में होलिका दहन वर्जित माना जाता है। ज्योतिषाचार्य दशरथी नंदन द्विवेदी ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च सुबह लगभग 10.35 बजे से प्रारंभ होगी। इसका समापन 14 मार्च दोपहर 12.24 बजे तक रहेगी। 13 मार्च को दिन और रात में पूर्णिमा तिथि होने की वजह से होलिका दहन इसी दिन होगा।

फाल्गुन पूर्णिमा प्रारंभ होने के साथ भद्रा का साया भी प्रभावशील हो जाएगा, जो रात लगभग 11.26 बजे तक रहेगी। होलिका दहन के लिए रात लगभग 12.23 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। मान्यता है कि होलिका दहन से परेशानियां दूर होती है और परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना पूरी होती है।

होलिका दहन पर इस बार भद्रा का साया रहेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार होलिका दहन के लिए प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त लगभग एक घंटे का समय रहेगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं ने तैयारी शुरू कर दी है। रंगोत्सव का बाजार भी सजकर तैयार हो गए हैं।

होली की दुकानें सजकर तैयार

Holika Dahan 2025: इस साल होली पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। बच्चे, बुजुर्ग, युवा महिला सहित हर वर्ग में पर्व को लेकर खासा उत्साह है। कारोबारियों को भी बेहतर कारोबार की उम्मीद है। होली की दुकानें सजकर तैयार हो गई है। व्यापारी भी एक माह पहले से ही तैयारी में जुटे हुए थे। अब बाजार में गुलजार होने लगा है। व्यापारी ने बताया कि इस बार रंग-गुलाल की मांग अच्छी है और बेहतर कारोबारऌ की उम्मीद है।

Published on:
11 Mar 2025 02:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर