25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति-पत्नी ने पहले पी शराब, विवाद होने पर सिल-बट्टा से पत्नी की कर दी हत्या, गिरफ्तार

Murder Case: दो माह पहले बालकोनगर के लालघाट में महिला की हुई संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने महिला की मौत का कारण हत्या बताया है। हत्या के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
पति-पत्नी ने पहले पी शराब, विवाद होने पर सिल-बट्टा से पत्नी की कर दी हत्या, गिरफ्तार

पति-पत्नी ने पहले पी शराब, विवाद होने पर सिल-बट्टा से पत्नी की कर दी हत्या, गिरफ्तार

कोरबा. बालकोनगर के लालघाट में रहने वाली महिला शांति बाई को तीन फरवरी को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसकी मौत हो गई थी। मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने शांति बाई की मौत का कारण शरीर में अंदरुनी चोट लगना बताया। उसकी पसली भी टूटी हुई मिली थी। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने महिला की मौत का कारण हत्या बताया।

पुलिस ने शांति बाई के घर में आसपास रहने वालों से पतासाजी की। उसके पति वासुदेव उर्फ वासु भगत से पूछताछ की। पहले तो उसने पत्नी की हत्या में शामिल होने से इनकार किया। लेकिन बार-बार बयान बदलता रहा। पुलिस को वासु की बातों पर संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर वासु ने पत्नी शांति बाई के साथ मारपीट करना स्वीकार किया।

Read More: पिता को लगता था मां-बेटे के बीच है अवैध संबंध, विवाद हुआ तो पुत्र ने पिता की हत्या कर फंदे पर लटकाया

बताया कि घटना के दिन वह अपने परिचित के घर रामपुर गया था। वहां से शराब पीकर घर लौटा था। उसकी पत्नी ने भी शराब पी थी। दोनों के बीच शराब पीने के बाद विवाद हो गया। शांति बाई ने अपने पति को धक्का देकर गिरा दिया। चोट लगने से वासु घायल हो गया। उसने पत्नी को धक्का देकर गिरा दिया। सिल-बट्टा से पसली पर मारा। महिला बेहोश होकर गिर गई। वासु घर से बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद घर लौटा। आसपास के लोगों ने शांति बाई की हालत नाजुक होने की जानकारी दी। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच मौत हो गई। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है।