27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा
पति की संदिग्ध मौत की जांच चाहती है महिला, दोस्तों पर शक, पर पुलिस नहीं कर रही पूछताछ
Play video

पति की संदिग्ध मौत की जांच चाहती है महिला, दोस्तों पर शक, पर पुलिस नहीं कर रही पूछताछ

पति की मौत के बाद परेशान महिला हेमबाई पिछले दो माह से थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक के चक्कर काट रही है।

Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Aug 21, 2018

कोरबा. पति की संदिग्ध मौत की जांच के लिए महिला पुलिस व प्रशासन के बड़े अधिकारियों के चक्कर काट रही है लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है। महिला का कहना है कि उसके पति को घर से बुला कर ले जाने वालों से पूछताछ की जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है।

पति की मौत के बाद परेशान महिला हेमबाई पिछले दो माह से थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक के चक्कर काट रही है। बेहद गरीब परिवार की इस महिला न्याय पाने के लिए दर्जनों आवेदन भी दे चुकी है और इस आवेदन के आधार पर एसपी ने मामले की जांच के लिए उप पुलिस अधीक्षक एके जोशी को जांच अधिकारी भी बनाया था। बयान दर्ज होने के बाद अब तक संदिग्धों से पूछताछ नहीं हुई।

Read More : महिला अत्याचार से जुड़े मामलों की जांच के लिए हैं सिर्फ तीन अधिकारी

कछार थाना बांगों की निवासी महिला हेमबाई के पति बुधराम की लाश १६ जून २०१८ को लालपुर सागौन नर्सरी थाना बांगों थाना क्षेत्र पेड़ से लटकी मिली थी और उसके पति को १५ जून को कछार गांव के ही राम प्रसाद, मनोज महंत, कृपाल चौहान एवं हर्रा भाठिया ले गए थे।

महिला का कहना है कि जिस हालत में लाश मिली है, उस स्थिति कोई खुदकुशी नहीं कर सकता। पैर जमीन पर थे। इसलिए पुलिस इन चार लोगों से सख्ती से पूछताछ करे तो मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। महिला का कहना है कि उसके पति की मौत के बाद संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं और उनसे किसी प्रकार की पूछताछ नहीं हो रही है।