कोरबा. घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को चाकू मार दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रामनगर की है। पुलिस ने बताया कि भगवान दास अपनी पत्नी पूर्णिमा और बच्चों के साथ रामनगर में रहता है। बुधवार की रात पूर्णिमा कीचन में खाना बना रही थी। इस बीच उसका पति भगवान दास पहुंचा। घरेलू मामले को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।
भगवान दास ने चाकू से पत्नी की पीठ पर मार दिया। महिला कीचन में गिर गई। वह जोर जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर पूर्णिमा की बेटी श्रद्धा मानिकपुरी कीचन में गई। उसने अपनी मां को घायल अवस्था में देखा। इतने में श्रद्धा का पति अविनाश आ गया। दोनों ने महिला को अस्तपाल पहुंचाया।
चाकू से हमले में महिला को गंभीर चोटें आई है। बताया जाता है कि श्रद्धा घटना से तीन दिन पहले ही अपने पति और बच्चों के साथ अपने मायके रामनगर पहुंची थी। श्रद्धा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता भगवान दास उसकी मां पूर्णिमा की हत्या करना चाहते हैं।
घायल महिला की ओर से उसकी बेटी श्रद्धा ने मानिकपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी भगवान दास के खिलाफ पत्नी पर जानलेवा हमला का केस दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। श्रद्धा और उसके पति ने भगवान दास पर जानलेवा हमला का आरोप लगाया है। दोनों ने उसकी हाथ में चाकू देखा था।
विधना औजार को लेकर जटगा में दो भाइयों के बीच हुई मारपीट
कोरबा. लकड़ी की छिलाई में उपयोग होने वाला विधना औजार को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट और गाली गलौच की घटना हुई। पुलिस ने बताया कि ग्राम कटोरीनगोई निवासी निवासी नारायण सिंह अपने भाई को धान कटाई के समय विधना दिया था।
इसकी मांग को लेकर नारायण अपने भाई रामनारायण के पास पहुंचा। रामनारायण ने विधना देने से मना किया। इसे लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ। दोनों ने एक दूसरे को पीटा। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।