3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मकान को खुला छोड़ पौने दो घंटे के लिए बाहर गया परिवार, जेवरात और 50 हजार ले गए चोर…

मंगलवार रात लगभग आठ बजे वेंकट की पत्नी और बेटी दशहरा पूजा देखने चले गए। घर में वेंकट मौजूद थे। थोड़ी देर बाद मकान में ताला लगाए बिना वेंकट भी घर से बाहर लाल मैदान की ओर चले गए।

less than 1 minute read
Google source verification
मकान को खुला छोड़ पौने दो घंटे के लिए बाहर गया परिवार, जेवरात और 50 हजार ले गए चोर

मकान को खुला छोड़ पौने दो घंटे के लिए बाहर गया परिवार, जेवरात और 50 हजार ले गए चोर...

कोरबा. मकान को खुला छोडक़र घर से बाहर निकलना परिवार पर भारी पड़ गया। चोरों ने मकान घुसकर सोने की जेवरात और 50 हजार रुपए की चोरी कर ली। पुलिस चोरों की पतासाजी कर रही है।
घटना बिजली कंपनी के कोरबा पश्चिम स्थित आवासीय परिसर केटू की है। आवास क्रमांक डी 171 में डी वेंकट का परिवार रहता है। मंगलवार रात लगभग आठ बजे वेंकट की पत्नी और बेटी दशहरा पूजा देखने चले गए। घर में वेंकट मौजूद थे। थोड़ी देर बाद मकान में ताला लगाए बिना वेंकट भी घर से बाहर लाल मैदान की ओर चले गए। 9.45 बजे परिवार के सदस्य घर लौटे। आलमारी खुला था। यह देखकर परिवार को संदेह हुआ। परिवार ने देखा तो आलमारी में 50 हजार रुपए नकदी गायब थे। सोने की जेवरात भी चोर ले गए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए बुधवार सुबह डॉग स्कवायड को बुलाया गया। मकान से चलकर डॉग लाल मैदान दर्री की ओर गया। इसके बाद रास्ता भटक गया। दर्री थानेदार रमेन्द कुमार बताया कि चोरों की पतासाजी की जा रही है। अभीतक की जांच में पता चला है कि वेंटक के परिवार ने मकान में ताला नहीं लगाया था। दरवाजा खुला हुआ था। आलमारी में ही चाबी थी।
वेंटक राव बिजली कंपनी में ड्राइवर के पद पर नियोजित हैं। चोरी की घटना से परिवार परेशान है। क्षेत्र के लोग भी हैरान हैं।

Story Loader