
पुलिस कर रही है जांच
Chhattisgarh news: कोरबा जिले से खुदखुशी का मामले सामने आया हैं। यह घटना मंगलवार की हैं। प्रेमी जोड़े ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रेमी जोड़ा एक दिन पहले सोमवार की शाम को किसी शादी में शामिल होने की वजह बताकर होटल में कमरा लिया था।
जानकारी के मुताबिक करीब दोपहर 2 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी में स्थित होटल चंदेला के कमरा नंबर 302 में प्रेमी जोड़े की लाश मिली। मृतक युवक (Korba news) की पहचान दीपक चौहान तिलकेजा और युवती की प्रियंका के रूप में पहचान की गई। यह दोनों ग्राम पहंदा के निवासी थे। प्रेमी जोड़ा एक दिन पहले सोमवार की शाम को किसी शादी में शामिल होने की वजह बताकर होटल में कमरा लिया था। मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक कमरा चेकआउट करने की बात कही थी।
पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट
जब दोपहर 2 बजे तक दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले तो होटल के स्टॉफ कमरे के बाहर से बेल बजाया। आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर कमरे के लॉक को तोड़कर खोला। तो कमरे के (Korba news) भीतर पंखे में दोनों की लाश फंदे पर लटकी हुई मिली। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
10 May 2023 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
