
ज्योत्सना की पृष्ठभूमि सियासी, इसलिए मिला टिकट, कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी
रायपुर. कोरबा से प्रत्याशी बनाई गई ज्योत्सना महंत समाजसेवी स्सथाओं से जुड़ी हुई है। वें डॉ चरण दास महंत की कोरबा सीट के चुनाव संचालन और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। इसके अलावा वें कांग्रेस के वरिष्ष्ठ नेता रहे बिसाहूदास महंत की बहू और डॉ चरण दास महंत की पत्त्नी हैं। लोकसभा सीट की पहली महिला प्रत्याशी बनकर मैदान में उतरी कांग्रेस की ज्योत्सना महंत चल-अचल सहित 7 करोड़ 27 लाख 99 हजार 267 रुपए की संपत्ति की मालिक हैं। वे अपने पति एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से इस मामले में केवल 16 लाख पीछे हैं। चल-अचल समेत 7 करोड़ 78 लाख 430 रुपए की प्रापर्टी डॉ. महंत के नाम दर्ज है। जहां डॉ. महंत के पास डॉक्टरेट की उपाधि है। वहीं उनकी पत्नी ने भी १९76 में प्राणी शास्त्र जैसे उम्दा विषय में मास्टर्स डिग्री हासिल की है।
चुनाव संचालन और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका
चरण दास महंत की कोरबा सीट के चुनाव संचालन में ज्योत्सना ने अहम भूमिका निभाई है। साथ ही वें समाजसेविका भी हैं। ज्योत्सना महंत जीव विज्ञान में एमएससी हैं। ज्योत्सना महंत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार से हैं। जब-जब डॉ महंत कोरबा से चुनाव में लड़े। डॉ महंत के साथ ज्योत्सना महंत ने साथ में सघन दौरा किया था।
कांग्रेस ही एक एसी पार्टी जो किसानों और गरीबों की हितैषी-ज्योत्सना
लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने पिछले दिनों रामपुर विधानसभा के गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश की तरह अब केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो किसानों व गरीबों की हितैषी है। जब तक किसानों का जीवन स्तर ऊंचा नहीं उठेगा, उनका सामाजिक और आर्थिक विकास नहीं होगा। तब तक बेहतर ग्रामीण समाज की कल्पना साकार नहीं की जा सकती।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Updated on:
05 Apr 2019 03:44 pm
Published on:
04 Apr 2019 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
