24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Korba / Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली केवल एक सीट, कोरबा में बीजेपी को 43283 वोटों से दी मात

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली केवल एक सीट, कोरबा में बीजेपी को 43283 वोटों से दी मात

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी और जनता के प्रति कोरबा में कांग्रेस पर दोबारा विश्वास दिखाने पर आभार जताई।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 5 Jun 2024, 6:04 PM IST

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने बड़ी जीत हासिल की है। जनता ने उनपर दोबारा विश्वास जताया है। इसी के साथ भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को बड़ी हार मिली है। मतगणना में आए रुझान के साथ ही सुबह से कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई थी।

मंगलवार को लोकसभा चुनाव की मंतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थी। एक घंटे बाद ही रुझान आना शुरू हो गया था। वोटों की गिनती एक बार जो शुरू हुई। इसी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त मिलती चली गई। जैसे-जैसे चरण दर चरण मतगणना होती चली गई, जीत का अंतर बढ़ता चला गय, जो मतगणना खत्म होने तक भाजपा में खेमे नहीं आ सकी। हालांकि दो से तीन ही ऐसे राउंड हैं, जिसमें भाजपा ने अंतर को कम किया। लेकिन बाद वह फिर बढ़ गई। जीत अंतर अधिक होने के बाद दोपहर बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मतगणना स्थल से कुछ दूरी पर बनाए गए पंडाल पर पहुंचे। रुझान के साथ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के पूर्व सीएम को बुरी तरह हराने के बाद इस सांसद ने कहा – जनता ने दिया प्यार, अब मेरी बारी

शाम लगभग छह बजे कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत मतगणना स्थल पर पहुंची। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कांग्रेेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी और जनता के प्रति कोरबा में कांग्रेस पर दोबारा विश्वास दिखाने पर आभार जताई। मतगणना पूरी होने के बाद महंत ने निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र प्राप्त की।

भाजपा के अंतर्कलह ने सरोज पांडेय का बिगाड़ा खेल

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राष्ट्रीय नेत्री एवं राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे को कोरबा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। इसमें सरोज को करारी हार का सामना करना पड़ा है। हार को लेकर अब राजनैतिक पार्टियों व लोगों में चर्चा है कि कोरबा में वरिष्ठ नेता होने के बाद भी चुनावी के लिए बाहरी सदस्य को टिकट दिया था।

इसे लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में अंतर कलह उपज गई थी। हालांकि बड़े-बडे़ सभाओं में वरिष्ठ नेता सामने आए, लेकिन प्रचार-प्रसार में कम दिखे। इसका असर लोकसभा चुनाव में पड़ा। इसी तरह कई तहर की और चर्चाएं चल रही है। गुटबाजी का असर चुनाव परिणाम में देखने को मिला।

ग्राम पंचायतों को 25 लाख रुपए देने की घोषणा का नहीं दिखा असर

भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे द्वारा चुनाव के दौरान लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सभी ग्राम पंचायतों को जीत के बाद 25 लाख रुपए देने का वादा किया था। यह घोषणा ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को प्रभावित नहीं कर सकी। भाजपा को जीत की उम्मीद थी लेकिन परिणाम इसके उल्टे आए।

इसके अलावा भाजपा सरकार के अन्य योजनाएं भी इस क्षेत्र के जनता को लुभा नहीं पाए। कहीं न कहीं कांग्रेस की घोषणाओं का असर चुनाव परिणाम में देखने को मिल रहा है। कांग्रेस ने दूसरी बार ज्योत्सना महंत पर भरोसा जताया था, जिस पर जनता ने भी दोबारा विश्वास दिखाया है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र में उन्हें 43 हजार से अधिक वोटों से जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें: Bastar Lok Sabha Election Result 2024: कैसे हार गई कांग्रेस ये हाई प्रोफाइल सीट? सामने आई ये बड़ी वजह

Lok Sabha Election 2024: नदारद रहीं भाजपा उम्मीदवार सरोज

सुबह 8 बजे आईटी कॉलेज झगरहा में मतगणना की शुरुआत हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। इसके बाद जैसे ही ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू हुई। शुरुआती राउंड से ही कांग्रेस को बढ़त मिलती रही, जो अंतिम दौर तक जारी रहा। इस दौरान दोनों ही प्रमुख पार्टियों के पदाधिकारी व समर्थक मौजूद रहे। जैसे-जैसे राउंडवार मतगणना होती गई वैसे-वैसे कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त वोटों की संख्या में वृद्धि जारी रही।

इससे एक ओर जहां कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल रहा वहीं भाजपा समर्थक मायूस नजर आए। मतगणना के अंतिम दौर में जहां कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत समर्थकों के साथ पहुंची वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी मतगणना स्थल पर पहुंची ही नहीं। परिणाम घोषणा के बाद कांग्रेस समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।

चाक-चौबंद रही व्यवस्था

मतगणना को लेकर आईटी कॉलेज परिसर में थ्री लेयर में चौक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। करीब 500 जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाली थी। यहां शांतिपूर्ण मतगणना संपन् न हुई।